कपड़े प्रेस करने की इन आसान टिप्स को करें फॉलो

घर में कपड़ो से जूड़ा काम एक बड़ी ज़िमेदारी में से एक है। ऐसे में कपड़े धोना सुखाना फिर उन्हें उतारकर प्रेस करना काफी समय लेता है।

घर में कपड़ो से जूड़ा काम एक बड़ी ज़िमेदारी में से एक है। ऐसे में कपड़े धोना सुखाना फिर उन्हें उतारकर प्रेस करना काफी समय लेता है। ऐसे में काफी लोग ऐसे होते है जिन्हें कपड़ो को प्रेस करना बिलकुल भी पसंद नही आता है। अगर आप भी उन लोगो में से एक है तो इन हैक्स को जरूर फॉलो कर सकते है और अपना समय भी बचा सकते है।

करें ड्रायर का इस्तमाल

अगर कपड़े में ज्यादा रिंकल्स नहीं हैं तो आप उसपर प्रेस करने की जगह ड्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्प्रे बॉटल से थोड़ा सा पानी डालकर आप ड्रायर उसपर चलाएं, ये रिंकल्स को स्ट्रेट कर देगा। साथ ही आप अगर कपड़े के ऊपर एक हाथ फेरेंगे तो देखेंगे कि किस तरह से बिना प्रेस किए भी आसानी से ड्रायर कपड़ों में लगे रिंकल्स को हटा सकता है। 

प्रेस करने से पहले करें स्प्रे

पानी की कुछ बूंदें ही बहुत कमाल दिखा सकती हैं और इसलिए ये जरूरी है कि कपड़े प्रेस करने से पहले थोड़ा सा पानी उनपर छिड़क दें। नॉर्मल कपड़ों के लिए ये उतना ही मददगार साबित होता है, जितना हैवी रिंकल वाले कपड़ो के लिए। स्टीम आयरन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो वो भी यही फायदा देगा।

कपड़ो को टांग दे

एक बार आपने कपड़ों में प्रेस कर लिया है, तो साथ ही आप उन्हें हैंगर में टांग दें। ऐसा इसलिए ताकि अगर कुछ छोटे-छोटे रिंकल्स रह भी गए हों तो कपड़ा जब तक गर्म है तब तक में ग्रैविटी से उसके रिंकल्स हट जाएं। हैंगर में अच्छे से उसे टांग दें इससे नए रिंकल्स बनने का खतरा भी चला जाता है। ऐसे में कपड़ा ज्यादा लंबे समय तक रिंकल्स से दूर रहता हैं।

सिरके का करें इस्तमाल

सिरके का इस्तेमाल कर आप कपड़ों को ठीक तरह से प्रेस कर सकते हैं। पानी में थोड़ा सा सफेद सिरका मिलाकर उसे घोल लीजिए। इसका ध्यान रखे कि सिरका सिर्फ थोड़ा सा ही डालना है। बहुत ज्यादा ना मिलाएं। 

स्ट्रेटनर का इस्तमाल

ड्रायर के इस्तेमाल से आप जल्दी कपड़े प्रेस कर सकते हैं उसी तरह स्ट्रेटनर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लाइट रिंकल्स के लिए स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करें और उसी के जरिए कपड़ों को एक साथ दोनों साइड से प्रेस कर लें। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि अगर आपकी प्रेस गंदी है या फिर नीचे की ओर से काली दिख रही है तो उसकी सफाई करने से कपड़े ज्यादा आसानी से प्रेस होंगे। ये सारे स्टेप्स आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकते हैं।

Tax Partner

ये भी पढ़े: जानें भारत की सबसे शुद्ध हवा वाली जगहों के बारे में, जहां आप बिता सकतरे हैं अपनी सर्दियों की छुट्टियां

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!