Covid के नए वेरिएंट से बचने के लिए फॉलो करे यह ख़ास टिप्स
भारत में जब से कोरोना वायरस के नए वेरिएंट BF.7 के 4 नए मामले सामने आए है तब से ही केंद्र और राज्य सरकारें हरकत में आ गई है।

भारत में जब से कोरोना वायरस के नए वेरिएंट BF.7 के 4 नए मामले सामने आए है तब से ही केंद्र और राज्य सरकारें हरकत में आ गई है। ऐसे में अब लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की सलाह दी जा रही है।
जहां एक ओर सभी लोगों को लग रहा था कि कोविड अब खत्म हो गया है और अब यह कभी वापस नहीं आएगा। वही दूसरी ओर इस महामारी ने फिर एक बार कमबैक कर लिया है।
जिसके चलते अब आम लोगों में टेंशन बढ़ गई है। आपकों बता दे कि इन हालात में किचन में रखी कई चीज़े आपके काम आ सकती है।जब से कोरोना वायरस महामारी शुरू हो गई है, तब से ही डॉक्टर्स बॉडी की इम्यूनिटी बूस्ट करने की बात कर रहे है, इसकी वजह यह है कि इससे संक्रमण का खतरा कम हो जाएगा।
इसी को लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए पुदीने का पत्ता आपके काम आ सकता है। इसके लिए आप पुदीने के हरी पत्ते और जीरा पाउडर पानी में उबाल लें और उससे भांप ले।
इसके अलावा आप लौंग के पाउडर का भी यूज कर सकते है। इसके जरिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। ऐसा करने के लिए लौंग के पाउडर को शहद के साथ मिलाकर पी जा सकता है।
आपके किचन में रखे कई मसाले इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने में मदद कर सकते है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे संभव है। अब ऐसा करने के लिए धनिया, जीरा, लहसून और हल्दी का सेव बढ़ा दे। हल्दी वाले दूध पीने से भी फायदा होगा।
ये भी पढ़े: दही के साथ भूलकर भी न खाएं ये 3 चीजें, तबीयत हो सकती है खराब










