राखी के सीज़न में मिठाईओं को खराब होने से बचाने के लिए अपनाए ये नुस्के

अगर आप इस बात को लेकर परेशान रहते है की मिठाईओं को कैसे खराब होने से बचाया जाए तो अपनायें ये नुस्के और आसान टिप्स

जैसे-जैसे राखी का त्यौहार नज़दीक आता जा रहा है, घरों में मिठाइयां आनी भी लाज़मी है. लेकिन ज़ाहिर सी बात है कि इन मिठाईओं को कोई एक साथ तो खत्म नहीं कर सकता, और ज़्यादा दिन रखने से इनके खराब होने का डर रहता है.ऐसे में अगर आप इस बात को लेकर परेशान रहते है कि उन मिठाईओं को कैसे खराब होने से बचाया जाए तो अपनायें ये नुस्के और आसान टिप्स:

एयरटाइट डिब्‍बे का करें यूज़

अगर आप लड्डू, शक्करपारे जैसी सूखी मिठाइयां ज़्यादा मात्रा में बनाकर स्टोर करना चाहते हैं तो उन्हें किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें। सूखी मिठाइयां हवा लगने से जल्दी सीलने के साथ क्रिस्‍पी भी नहीं रहती हैं। इसलिए उन्हें एयरटाइट डिब्बे के अंदर स्टोर करके रखें।

फ्रिज में करें स्टोर

मिठाइयों को हमेशा ठंडी जगह पर रखें। गर्म जगह पर रखने से वह जल्दी खराब हो जाती हैं। मिठाइयों को किचन से अलग किसी शीशे के जार में, फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।

Insta loan services

शीशे का जार

अगर आप चाश्नी वाली मिठाइयों को महीने भर के लिए स्टोर करना चाहते हैं, तो उसे एक शीशे के जार में डालकर किसी ठंडी जगह पर रखें। इस तरह आप महीने भर तक इन मिठाइयों को खा सकते हैं।

ये भी पढ़े: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को हुआ नुक्सान, जानिये क्या है पूरी ख़बर

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!