अगर आप एक हेल्दी लाइफ जीना चाहते है तो ये जरूरी है कि आप उसके लिए अच्छी नींद भी लें। एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक व्यक्ति को दिन में कम से कम 8 घंटे सोना ही चाहिए।
ऐसे में कम नींद लेने से मोटापा तो बढ़ेगा ही, लेकिन उसके साथ कई तरह के बॉडी फंक्शंस में परेशानी आ सकती है। इन्हीं सबसे बीच हर किसी के साथ कई बार ऐसा होता है कि रात को तो उनकी नींद पूरी नहीं पाती। जिसके चलते दिन के समय भी झपकी ले ली जाती है।
इसी को लकेर अगर आयुर्वेदिक पद्धिति की मानी जाए तो दिन में सोना सेहत के लिए सही नहीं माना जाता। लेकिन थकावट, सुस्ती और महेनत के बाद हम खुद को दिन में सोने से रोक नहीं पाते।
बता दे कि 10 से 15 मिनट की झपकी लेना बुरा नहीं है, लेकिन गहरी नींद में सोना बुरा साबित हो सकता है। अगर आप फिट रहना चाहते है, और साथ ही मेंटल हेल्थ को भी अच्छा रखना चाहते हो तो दिन में सोना ठीक नहीं।
- जो लोग पेट का कमर की चर्बी कम करना चाहते है उन्हें भी सिर्फ रात में सोना चाहिए।
- जो लोग ऑयली, फ्राइड फूड या मैदे से बनी चीज़े खाते हैं उन्हें दिन में नहीं सोना चाहिए।
- डायबिटीज, हाइपोथायरॉइड और पीसीओएस बीमारी से परेशान लोगों को भी दिन में नहीं सोना चाहिए।
दिन में किन लोगों को बिल्कुल नहीं सोना चाहिए, ये तो हमने आपकों बता दिया, लेकिन कुछ लोगों के लिए दिन में नींद लेना अच्छा होता है।
- जैसे जो लोग सफर की वजह से हद से ज्यादा थके हुए हैं, उनके लिए दिन में सोना अच्छा माना जाता है।
- जो लोग दुबले पतले और कमजोर हैं उनके लिए सोने से कोई दिक्कत नहीं है।
- अगर किसी बीमारी या सर्जरी के बाद डॉक्टर दिन में आराम करने के लिए कहते हैं तो भी दिन में सोना अच्छा रहता है।
- चाइल्ड डिलिवरी कर चुकी महिला को भी आराम की जरूरत होती है, उन्हें भी दिन में सोना चाहिए।
- 10 साल की उम्र से कम और 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए भी दिन में सोना अच्छा होता हैं।
ये भी पढ़े: भारत की सबसे महंगी ट्रेन के टिकट रेट जानकर रह जाएंगे दंग