गुजराती डिश ढोकले के है कई फायदे, जानें स्वादिष्ट रेसिपी

बेसन को अक्सर खाने की तलने वाली ज्यादा ऑयली चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि, बेसन से कई स्वादिष्ट और हेल्दी फूड्स भी बनाए जा सकते हैं।

बेसन को अक्सर खाने की तलने वाली ज्यादा ऑयली चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि, बेसन से कई स्वादिष्ट और हेल्दी फूड्स भी बनाए जा सकते हैं। जो न सिर्फ आपके वजन को कम करने में सहायक होंगे बल्कि आपके डाइजेशन को भी बेहतर बनाएंगे। इन्हीं फूड्स में से एक है बेसन का ढोकला। अगर आप नियमित तौर पर बेसन के ढोकले का सेवन करते हैं तो आपके शरीर का अतिरिक्त वजन धीरे धीरे कम होने लगेगा. ढोकला आपके शरीर में जमा हो रखे फैट को कम करेगा। तो चलिए जानते हैं बेसन ढोकला बनाने की रेसिपी।आप इस रेसेपी में अपने स्वाद के अनुसार बदलाव कर सकते है।

Radhey Krishna Auto

 बेसन ढोकला के लिए सामग्री 

  1. बेसन – 2 कप
  2. फेंटा हुआ दही – 2 कप
  3. नमक स्वादानुसार
  4. हल्दी
  5. हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
  6. सरसों का बीज – 1 चम्मच 
  7. तेल – 2 चम्मच
  8. नींबू का रस – 1 चम्मच
  9. बेकिंग सोडा – 1 चम्मच
  10. ताजा कटी हुई धनिया की पत्ती गार्निश करने के लिये 

 

 रेसिपी 

  1. एक कटोरी गर्म पानी लें और उसमें बेसन और दही मिलाएं।
  2. मिलाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि उसमें कोई गांठ ना पड़े।
  3. इसके बाद इसमें नमक मिलाएं और चार घंटे के लिए इसे पकने दें।
  4. बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे. थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
  5. पकने के बाद इसमें हल्दी, हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट डाल कर इसे मिक्स करें।
  6. मिक्स करने के बाद स्टीमर को गर्म करें।
  7. एक छोटी कटोरी लें उसमें बेकिंग सोडा, नींबू का रस और एक छोटा चम्मच तेल मिला लें।
  8. मिश्रण को तैयार किए हुए घोल में डालें और उसे अच्छी तरह फेंटें।
  9. इसके बाद इस घोल को घी लगी हुई थाली में डालें और उसको स्टीमर पर रख दें। 
  10. स्टीमर पर रखने के बाद उसको 10 मिनट के लिए ढक्कन से ढक दें।
  11. एक बार ठंडा होने के बाद उसको चौकोर टुकड़ों में काट लें।
  12. इसके बाद पैन में तेल को गर्म करें और उसमें राई डालें।
  13. इस राई तड़के को ढोकला के ऊपर डाल दें और फिर इसे चटनी के साथ परोसें।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली: कार शोरूम संचालक ने की बैंक के साथ करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी

 

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!