Healthy Food: हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये स्वादिष्ट चीज
यदि आप अपने घर पर कोई पार्टी प्लान करते तो आज हम आपके लिए एक चीज लेकर आये है, जिसका नाम सुनते ही आपके मुँह में पानी आ जाएगा।

यदि आप अपने घर पर कोई पार्टी प्लान करते तो आज हम आपके लिए एक चीज लेकर आये है, जिसका नाम सुनते ही आपके मुँह में पानी आ जाएगा। क्रीमी चीज़ बॉल्स, हम आपको इसे बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है। चीज की खुशबू काफी मनमोहक होती है. इसलिए इससे बनी चीजे बच्चे और बड़ों दोनों ही खुश होकर कहते हैं. और इसको आप कुछ ही वक्त में आसानी से बना सकते हैं, तो चलिए जानते हैं क्रीमी चीज़ बॉल्स कैसे बनाएं
क्रीमी चीज़ बॉल्स बनाने की सामग्री-
- मैदा 3/4 कप
- बेकिंग पाउडर 1 छोटा चम्मच
- नमक एक चुटकी
- क्रीम चीज़ 1 कप
- दही 1/3 कप
- चीनी 1/3 कप
- वनीला एसेंस 1/2 छोटा चम्मच
- लेमन जेस्ट 1 छोटा चम्मच
- डीप फ्राई करने के लिए तेल
क्रीमी चीज़ बॉल्स कैसे बनाएं?
क्रीमी चीज़ बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में 3/4 कप मैदा लें. उसके बाद इसमें 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर और नमक मिलाएं. इसके बाद आप इसमें 1 कप क्रीम चीज़ डालें और अच्छे से उसको मिला लें. फिर आप इसमें 1/3 कप दही डालकर उसको मिक्स कर लें. इसके बाद आप इसमें 1/3 कप चीनी और 1/2 छोटा चम्मच वनीला एसेंस बिच में डालें. फिर आप इन सभी चीजों को अच्छे से फेंटकर लें. और फिर इसमें 1 छोटा चम्मच लेमन डालकर अच्छे से फैंटे. और ध्यान रखें कि ये पेस्ट पतला न हो. इसके बाद आप इस बैटर की बाल्स बनाए. फिर आप एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें. फिर तैयार बॉल्स को डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें. अब आपकी क्रीमी चीज़ बॉल्स बनकर तैयार हो गयी. फिर आप इनको पसंदीदा डिप, कैचप या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









