Heat-Related Illnesses: गर्मी के चलते बच्चों को हो सकती हैं ये समस्याएं, ऐसे रखें ध्यान

गर्मियों का मौसम अपने साथ काफी बीमारिया भी लेकर आता है। जरा सी लापरवाही भी आपको काफी बीमार कर देती है। हाल ही में भारत के मौसम

गर्मियों का मौसम अपने साथ काफी बीमारिया भी लेकर आता है। जरा सी लापरवाही भी आपको काफी बीमार कर देती है। हाल ही में भारत के मौसम विज्ञान विभाग ने गर्मियों को कुछ लेकर चेतावनी भी जारी की है बता दें, इस वर्ष अप्रैल से लेकर जून के बीच काफी गर्मी पड़ने वाली है, तो इसको लेकर आपको काफी सतर्क रहना पड़ेगा। अप्रैल में ही गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू किया है। वैसे तो लू लगना, डिहाइड्रेशन, डायरिया तथा बुखार की समस्या किसी को भी हो जाएगी है, पर बच्चे इसका अधिक और जल्दी शिकार हो रहे हैं इसलिए उनका इस सीजन में खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। कोई भी परेशानी दो से तीन दिनों तक बनी रहे, तो तुरंत आप डॉक्टर से संपर्क करें।

गर्मियों में बच्चों को होने वाली समस्याएं

डिहाइड्रेशन
गर्मियों में शरीर की पानी की कमी काफी परेशानी रह सकती है। बच्चे खेलने और दूसरी एक्टिविटीज में इतने व्यस्त रहते हैं कि उन्हें पानी याद नहीं रहता। इस मौसम में पसीना इतना आता है, की तो जब वो अच्छे से पानी नहीं पीते, तो इससे ज्यादा शरीर में डिहाइड्रेट होने लगता है। जिसके चलते मुंह सूखना, कमजोरी और कब्ज जैसी परेशानी देखने को मिलती है।

बैक्टीरियल इन्फेक्शन
इस मौसम में बच्चों में इन्फेक्शन का खतरा अधिक होता है खासतौर से बैक्टीरियल इन्फेक्शन। बाहर का खुला खाना खाने व पानी पीने से कोलेरा, डायरिया और टायफॉइड जैसी बीमारियां हो सकती हैं।।

हीट स्ट्रोक
हीट स्ट्रोक काफी गंभीर समस्या हैं। लंबे समय तक तेज धूप में रहने की वजह से हीट स्ट्रोक की समस्या हो सकती है। जिसके चलते बुखार, हार्ट बीट बढ़ना, चक्कर आना हो सकता है। इसमें उसी वक्त डाॅक्टर से बात करनी चाहिए।

फूड पॉइज़निंग
खाने से होने वाली समस्या गर्मियों के मौसम में काफी सामन्या हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मियों में खाना खराब हो जाता है। ऐसे में उस खाने से दस्त, पेट दर्द तथा उल्टी की दिक्कत भी हो सकती है। जिस कारन से शरीर में पानी की भी कमी हो जाती है। ऐसे में बच्चों को बाहर का और बासी खाना न खिलाएं।

ऐसे करें बचाव

गर्मियों में बाहर से आते ही ठंडा खाने और पीने से बचें।

बासी और बाहर का खाना न खाए।

ज्यादा एसी का न इस्तेमाल करे।

लिक्विड डाइट जैसे- नींबू पानी, छांछ ज्यादा पिएं।

तेज धूप में बच्चों को घर के बाहर न भेजे।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!