अगर सपने में दिखे ऐसा, समझ लें हो सकता है मौत का संदेश

बच्चों से लेकर बूढ़े, युवा, महिला-पुरूष सभी को सपने दिखाई देते है। कहां जाता है कि कई सपने आगे होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं।

बच्चों से लेकर बूढ़े, युवा, महिला-पुरूष सभी को सपने दिखाई देते है। कहां जाता है कि कई सपने आगे होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं। ऐसें में कुछ सपने इतने अच्छे होते है कि मन करता है काश ये सच हो जाए। लेकिन कुछ सपने ऐसे भी होते है जो किसी अनहोनी का भी संकेत देते है। 

जैसे की अगर सपने में बैलगाड़ी दिख रही है तो आने वाले समय में चीज़ो के बिगड़ जाने का अंदेशा हो सकता है।

वहीं अगर घने बादल मंडराते नज़र आ रहे है तो वो आने वाली परेशानियों को दर्शाता है. लेकिन अगर यही बादल बिखर जाएं और आसमान साफ हो जाए तो समझ जाइए कि मुश्किल वक्त निकल भी जाएगा।

अगर सपने में कौवा दिखता है तो ये काफी अशुभ माना जाता है, यहा तक कि ये किसी की मृत्यु का समाचार भी आ सकता है।

सपने में अगर काले वस्त्र दिखाई देते है तो इसका मतलब हो सकता है कि परिवार में कोई बीमार पड़ सकता है।

शरीर के किसी हिस्से में से खून निकलते देखना किसी लंबी बीमारी का संकेत हो सकता है। 

अगर किसी को सपने में अपने पीछे भालू दिखे तो ये दर्शाता है कि उसकी लापरवाही से व्यवसाय में हानि हो सकती है। 

अगर सपने में तूफानी मौसम के साथ नाव या समुद्री जहाज पर बैठे देखे तो उस दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है। 

इसके अलावा सपने में चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण दिखने से जीवन दुखमय बन जाता है। 

सपने में कोई जोर-जोर से आवाज देता दिखे  तो उसके परिवार में कलेश का माहोल बन सकता है।

छपे हुए हाथ के बने चित्र देखना बताता है कि भविष्य में वह विश्वासघाती मित्रों के जाल में फंसेगा और वो उसको बदनाम करने की कोशिश करेंगे। 

कोई पैसे वाला व्यक्ति सपने में चिड़िया उड़ते देखे तो वह कंगाल हो सकता है।

यदि कोई व्यक्ति अपने घर की खिड़की तोड़ते हुए खुद को देखता है तो उसके घर में चोरी होने वाली है। 

ये भी पढ़े: Aaj ka Panchang 10 March: आज तृतीया को बनें ये शुभ मुहूर्त, जरूर करें शुभ काम

Exit mobile version