Monsoon में होते हैं Seasonal Flu का शिकार, तो हर्बल काढ़ों से करें इम्युनिटी बूस्ट

मानसून का महीना आ गया है और साथ ही सर्दी, खांसी और मौसमी फ्लू के मामले भी बढ़ने लगे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बरसात में इम्युनिटी

मानसून का महीना आ गया है और साथ ही सर्दी, खांसी और मौसमी फ्लू के मामले भी बढ़ने लगे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बरसात में इम्युनिटी सबकी काफी कमजोर हो जाती है, जिस कारन से काफी बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी कम हो जाती है। सिर्फ बरसात ही नहीं, हर बदलते हुए मौसम में इम्युनिटी लौ रहती है, जिस कारन हम मौसमी बीमारियों का शिकार होते हैं।

ऐसे में खुद को हेल्दी तथा फिट रखेंए और अपने खानपान में बदलाव द्वारा प्रतिरोधक क्षमता मजबूत की जा सकती है। साथ ही कुछ ऐसे काढ़े भी हैं, जो इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसलिए आइए जानते हैं इम्युनिटी बूस्टर काढ़ों के बारे में-

मुलेठी-अदरक का काढ़ा
मानसून में इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए मुलेठी-अदरक का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। मुलेठी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए जानी जाती है। ऐसे में इसका काढ़ा बेहद लाभदायक साबित होगा। इसे बनाने के लिए मुलेठी कद्दूकस कर अदरक के साथ चाय बनाएं। और इसे छानकर पिएं।

दालचीनी-लौंग का काढ़ा
दालचीनी-लौंग का प्रयोग वैसे तो गरम मसाले के रूप पर खाना बनाने के होती है। यह मसाले खाने को एक अलग ही स्वाद देने के साथ ही अनोखी महक भी देते हैं। साथ ही काढ़ा सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है। दालचीनी को कुछ लौंग के साथ पानी में 10 मिनट तक उबालें। फिर उसको छानकर शहद और नींबू का रस मिलकर पिएं।

अदरक-तुलसी का काढ़ा
तुलसी का पौधा अक्सर हर घर में होता है। जिसका महत्व होने के साथ ही यह अपने औषधीय गुणों के लिए भी अच्छी होती। वहीं, अदरक भी काफी पोषक तत्वों से भरा होने के कारन से सेहत को भी फायदा देता है। इसके काढ़े में तुलसी के पत्ते और कद्दूकस किया अदरक पानी में 5 मिनट उबालें।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!