कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना, IGIA पर मचा हड़कंप
IGIA पर मंगलवार यानि आज तड़के कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली, जिससे पुरे में हड़कंप मच गया। इसके बाद सभी

IGIA पर मंगलवार यानि आज तड़के कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली, जिससे पुरे में हड़कंप मच गया। इसके बाद सभी एजेंसी क्रियात्मक हो गई। यह धमकी किसी अनजान व्यक्ति ने फोन पर दी।
बम की धमकी भरी मिली कॉल
जब उसकी जांच हुई तो धमकी फर्जी निकली। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंगलवार सुबह सवा पांच बजे एयरपोर्ट पर दिल्ली से कोलकाता की उड़ान के संबंध में धमकी वाली कॉल मिला।
पहले भी मिली बम की सूचना
जांच में प्राप्त हुई कॉल फर्जी निकली। यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जरुरी सुरक्षा प्रोटोकाल का पालन हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इससे पहले 24 जनवरी की शाम को एभी ऐसा हुआ था
बम होने की क्यों की फर्जी कॉल
बाद में यह सुचना झूठी निकली, जिसके बाद इस फर्जी कॉल को करार था। धमकी देने वाले आरोपित की शिनाख्त बिहार के सुपौल के जय कृष्ण कुमार से हुई है। वह नोएडा में नौकरी करते है और उसे 24 जनवरी को दरभंगा से दिल्ली आना था। उसे दरभंगा हवाई अड्डा पहुंचने में देर होने पर विमान में बम होने की झूठी कॉल की थी।










