Karwa Chauth 2021: चांद न दिखाई देने पर कैसे खोले करवा चौथ का व्रत, जानें पूजा विधि
Karwa Chauth 2021: अगर मौसम खराब होने के कारण आपको चाँद ही नज़र ना आये या अगर चाँद ही नहीं निकले तो आप किस तरह से अपने व्रत को खोलेगी

आज करवा चौथ का व्रत है और यह व्रत पुरे भारत में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. इसमें सुबह से ही सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और त्यार होती है.
करवा चौथ का व्रत चाँद को देखने के बाद ही खोला जाता है, लेकिन अगर मौसम खराब होने के कारण आपको चाँद ही नज़र ना आये या अगर चाँद ही नहीं निकले तो आप किस तरह से अपने व्रत को खोलेगी.
अगर ऐसा हुआ तो आपको घबराने की बिलकुल भी जरुरत नहीं है, आप बिना चाँद देखे भी यह व्रत पूरे विधि-विधान के साथ पूरा कर सकती है. आप शुभ मुहूर्त में पूजन करने की तैयारी कर ले…
सबसे पहले आप चौकी सजाएं. अब चौकी सजाने के बाद आप उस पर एक लाल कपड़े के ऊपर चावल से चांद की आकृति बना दे. उसके बाद ओम चतुर्थ चंद्राय नमः मंत्र का जाप करके चंद्रमा का आह्वान करिए. फिर आप विधि-विधान से पूजन कर अपना व्रत पूरा कर ले.
ये भी पढ़े: इस बार का करवाचौथ होगा बेहद ख़ास, जानें शुभ मुहूर्त










