जानिए कितनी देर तक रहता है गांजे का नशा, क्या कहती है रिसर्च इसपर

दुनियाभर के कई देशों में गांजे पर बैन लगाया गया है लेकिन आपको बता दे गांजे का इस्तेमाल मेडिकल सांइस की दुनिया में दवाई बनाने के काम आता है।

दुनियाभर के कई देशों में गांजा रखने या फिर गांजे के सेवन करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है। गांजा किसी इंसान पर क्या और किस तरह से असर दिखाता है। यह जानने के लिए वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च की और इस रिसर्च में वैज्ञानिकों को जो परिणाम मिले वो बेहद ही चोका देने वाले थे। इस शोध में वैज्ञानिकों ने कुल 80 रिसर्च पेपर की स्टडी की और उसके हिसाब से अपने निष्कर्ष दिए।

क्या आया इस रिसर्च में?

गांजे को कैनाबिस या फिर मारिजुआना के नाम से भी जाना जाता है। गांजा अलग-अलग लोगों पर अलग-अलग तरीके से असर दिखाता है और गांजे का असर किसी शख्स की क्षमता या फिर खान पान और सेहत के हिसाब से होता है। ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के साइकोफार्मेकोलॉजिस्ट लेन मेकक्रेगर के मुताबिक अगर एक शख्स गांजे का सेवन करता है तो उसके शरीर (Body) में टेट्राहाइड्रोकैनाबिनोल नाम का रसायन कई हफ्तों तक मौजूद रहता है

और आपको बता दे यह रसायन गांजे में मौजूद होता है। यही वो रसायन है जिसके कारन से व्यक्ति नशे में चला जाता है। लेकिन यह कैमिकल किसी शख्स को थोड़े ही घंटों तक नशे में रख सकता है। पर इसकी मौजूदगी बोहोत वक्त तर शरीर में रहती है।

इतनी देर तक होता है गांजे का सेवन करने के बाद असर

अलग-अलग तरह की कुल 80 स्टडीज को एनालिसिस करने के बाद वैज्ञानिक जान पाते हैं कि गांजे का नशा 3 से लेकर 10 घंटे तक के लिए होता है। और इसके साथ ही रिसर्च को लीड कर रहे सिडनी यूनिवर्सिटी के न्यूट्रिसनिस्ट डैनियल मैक्कार्टनी के मुताबिक गांजे की हाई डोज से अधिकतम कोई करीब 10 घंटे तक नशे में रह सकता है।

न्यूरोसाइंस एंड बायोबिहेवरल रिव्यू में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोग जो रोज दिन ही गांजे का सेवन करते हैं लेकिन वो नशे में रहते हुए भी अपना काम कर लेते हैं। और इस वजह से ये बता पाना थोड़ा मुश्किल है कि गांजा किसी को कितनी देर तक नशे में रख सकता है लेकिन फिर भी गांजे का असर लगभग 5 घंटों तक रहता है।

Vishalgarh Farms

यह भी पढ़े: खरीद रहे है नई कार तो ऐसे होगी 1 लाख की बचत, रोड टैक्स पर भी मिलेगी छूट

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!