कैसे रखें अपने पेट डॉग को सर्दियों में बीमारियों से दूर, जानें

जैसे ही मौसम बदलता है उसी के साथ कई चीज़े बदल जाती है। ऐसे में अगर बात करें सर्दी के मौसम के तो उसमें आपके पेट डॉग को सेहतमंद खाने के साथ ऐसे फूड

जैसे ही मौसम बदलता है उसी के साथ कई चीज़े बदल जाती है। ऐसे में अगर बात करें सर्दी के मौसम की तो उसमें आपके पेट डॉग को सेहतमंद खाने के साथ ऐसे फूड की जरूरत होती है, जो उनकों सर्दियों से बचाने में सहायक हो।

इन सब चीज़ो के साथ जरूरी है कि आप अपने पेट की डाईट का ख़ास ख्याल रखें। आपकों यह सोचने में मुश्किल हो सकती है कि उन्हें ऐसा क्या दिया जाए, जिससे वह सर्दियों के मौसम में बिमार भी ना पड़े और सेहतमंद रहें।

ब्रेकफास्ट में दे ये

for dog -3

अगर बात करें भारत की तो यहा ज्यादातर लोग ब्रेकफास्ट में अपने पेट को दूध और ब्रेड खिलाते है। लेकिन सर्दियों में कोशिश करें कि आप अपने पेट को दूध कम मात्रा में ही दे। उसकी जगह आप उन्हें वेजिटेबल स्टू (Stew) दें। गाजर, बीन्स को उबाल कर दे सकते है या फिर सूप बनाकर उसमें दाल डाल कर दें। इसी के साथ सूप में आप चाहे तो चिकन लीवर या मटन लीवर डाल कर दे सकते है।

लंच में दे ये

for dog

लंच में ज्यादातर डॉग्स को दही दी जाती है। लेकिन सर्दी में उनको दही देने से बचे, अगर फिर भी आप उन्हें दही दे रहे है तो ध्यान रखें वह खट्टी ना हो यो ठंडी ना हो। इसके अलावा दोपहर में आप उन्हें खाने में डॉग फूड दे सकते है।

रात का खाना हो ऐसा

for dog-5

आपके डॉग का डिनर भारी नही होना चाहिए। खाने मे उनको ब्राउन ब्रेड के साथ अंडे दे सकते है। इसके अलावा डॉग को उबला हुआ चिकन ब्रैस्ट दे सकते हैं। 

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: DMRC ने हासिल की बड़ी महारत, पिंक लाइन पर शुरू हुई ड्राइवरलेस मेट्रो सर्विस

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!