घर पर बनाये नए स्टाइल के Bread Momos, जाने रेसिपी
Bread Momos Recipe: मोमोज का नाम सुनते ही आप सभी के मुंह में पानी आ जाता है। स्टीम्ड हो या फ्राइड हर एक रूप में इसका स्वाद

Bread Momos Recipe: मोमोज का नाम सुनते ही आप सभी के मुंह में पानी आ जाता है। स्टीम्ड हो या फ्राइड हर एक रूप में इसका स्वाद गज़ब लगता है। चाइनीज डिशेज में फ्राइड राइस, मंचूरियन, चिली पोटैटो और अब मोमोज भी सबकी पसंददा डिशेज में शामिल हो गए है। मैदे और आटे के मोमोज तो आप सभी ने खाये ही होंगे, पर क्या कभी ब्रेड के मोमोज अपने किए हैं ट्राई? स्वाद में ये एकदम मैदे वाले मोमोज जैसे है और सबसे अच्छी बात कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसे आप इवनिंग स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं, साथ ही हाउस पार्टी में भी -स्टॉर्टर के रूप में भी सर्व कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।
सामग्री
4 ब्रेड स्लाइस
1/4 कप शेजवान चटनी
1/2 कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
1/2 कप बारीक कटे प्याज
1/2 कप मक्का के दाने
1/4 कप किसा हुआ चीज
बनाने की विधि:
एक कटर या छोटी कटोरी/ गिलास से ब्रेड को गोल आकार में काट लें।
बेलन से ब्रेड को बेलकर चपटा कर लें।
ब्रेड के हर टुकड़े पर एक छोटा चम्मच शेजवान चटनी और बारीक कटी सब्जियां रखें।
मिश्रण के ऊपर कद्दूकस किया हुआ चीज डालें।
मोमो/ गुजिया/ डम्पलिंग मेकर से ब्रेड को कोई भी आकार में मोड़ें।
कढ़ाई को हल्की आंच पर गर्म करें।
मोमोज को कढ़ाई में 2-3 मिनट तक साइड से सेकें, जब तक कि वह गोल्डन ब्राउन न हो जाएं।
उसके बाद र्मागर्म परोसें।









