ब्रेकअप की पुष्टि के लिए शख्स ने गर्लफ्रेंड को भेज दिया लेटर, हुआ वायरल
अगर दोनों के बीच ये साफ नहीं होता तो गिल्टी फील कर लिया जाता है। आक्रोश की भावना पूरी उम्र व्यक्ति के साथ रहती है और वो घाव बन जाती है।

किसी के साथ लंबे समय तक रहने के बाद ब्रेकअप करने का फैसला मुश्किल साबित हो सकता है। वहीं कहा जाता है कि लड़का और लड़की दोनों को स्पष्ट हो जाना बहुत जरूरी है कि उनका सच में ब्रेकअप हुआ है।
इसका कारण ये है कि अगर दोनों के बीच ये साफ नहीं होता तो गिल्टी फील कर लिया जाता है। ऐसें में आक्रोश की भावना पूरी उम्र व्यक्ति के साथ रहती है और वो घाव बन जाती है।
अब आप एक स्टोरी जानकर हैरान हो जाएंगे कि कैसे एक शख्स ने ब्रेकअप की पुष्टि के लिए गर्लफ्रेंड को ‘लेटर ऑफ कलोजर’ भेज दिया। सिर्फ इतना ही नहीं उसने अपनी गर्लप्रेंड से उस लेटर पर साइन करने के लिए भी कहा।
लेकिन ये लेटर अब पूरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। आपकों बता दे कि ट्विटर पर वेलिन नाम के एक यूजर ने अपनी गर्लफ्रेंड की चैट के स्क्रीनशॉट के साथ साथ उस पत्र को भी शेयर किया। अगर उस लेटर को पढ़ा जाए तो वो काफी मजे़दार है।
Guys she said yes, and it's now official pic.twitter.com/u0r2wW3o5H
— Velin (@velin_s) February 28, 2023
वेलिन ने लिखा मुझे उम्मीद है कि जब ये लेटर तुम्हें मिलेगा तुम्हारा स्वास्थय बेहतर होगा। मैं इस बात के लिए तुम्हारा समय लेना चाहता हूं, जो मुझे परेशान कर रही है।
दरअसल, हाल ही में कुछ ऐसा पता चला जिससे मुझे हमारे रिश्ते पर दुबारा विचार करना होगा। मुझे ये बताते हुए दुख है कि अब हम इस रिश्ते को और जारी नहीं रख सकते है।
तुम एक अच्छी इंसान हो लेकिन मुझे मिली गई जानकारी के बाद मैं ये रिश्ता नहीं बढ़ा सकता। उस जानकारी ने हमारे रिश्ते की नीव पर सवाल खड़ा कर दिया है।
मैं सचाई और ईमानदारी से जीने में विश्वास रखता हूं। जिस वजह से मैं उस बात को अनदेखा नहीं कर सकता हूं। मुझे आशा है कि तुम भी मेरी इस बात में मेरा साथ दोगी। मेरे लिए भी ये फैसला लेना आसान नहीं था। लकिन में अपने आदर्शों के लिए सच्चा हूं। शुभकामनाएं।
आपकों बता दे कि एक और ट्वीट में उन्होनें स्पष्ट किया कि ये पत्र लड़की की ओर से लिखा गया था। ये ट्वीट काफी वायरल हो गया क्योकिं लोगों ने उनकी क्रिएटिविटी को पसंद किया। अभी तक इस ट्वीट को 4.7 लाख बार देखा जा चुका है।
ये भी पढ़े: बलम पिचकारी गाने के दौरान Deepika हुई इस मजे़दार प्रैंक की शिकार










