Mental Health Tips: स्ट्रेस को कुछ ही मिनटों में इस ट्रिक से करें दूर,अपनाएं ये 5 एक्टिविटीज
जकल थकान भरी ज़िन्दगी से हर किसी की लाइफस्टाइल काफी स्ट्रेस से भरी हुई है. काफी लोग इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं. ऐसे में क्या आप भी

जकल थकान भरी ज़िन्दगी से हर किसी की लाइफस्टाइल काफी स्ट्रेस से भरी हुई है. काफी लोग इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं. ऐसे में क्या आप भी उन्ही में से हैं, जो हर दिन ऑफिस या घर की चीजों को लेकर काफी ज्यादा स्ट्रेस या चिंता में रहते है? यदि आप भी इसका शिकार रहा है तो आपको एक बेहद कारगर तरीका बताने वाले हैं, जिससे मात्र दो मिनट में ही आपको स्ट्रेस से राहत मिल जाएगी. आपको इसे रोजाना करना पड़ेगा, आइये जानें:
1. नहाते वक्त टब में डालें ये चीज
नहाते वक्त आप कप या गिलास में दूध का पावडर डाल ले, उसमे थोड़ा सा नमक, गुलाब की पंखुड़ियां और गुलाब का तेल, फिर दो चम्मच बादाम के तेल को मिला लें. इसे नहाते समय इसको टब या बाल्टी में डाल दें. यह भी तनाव दूर करने में फायदेमंद रहता है.
2. स्टीम जरूर लें
डॉक्टर्स ने बताया कि तनाव से राहत पाने के लिए स्टीम एक आसान उपाय है. आप सादे पानी से भी स्टीम लेने से आप तरोताजा महसूस करेंगे.
3. 5 मिनट की फ्रेश वॉक
डॉक्टर्स का कहना है, कि तनाव से आरामपाने के लिए 5 मिनट की सैर बहुत ही जरुरी है. आप पार्क में और गार्डेन में हरी घास के ऊपर जरूर टहलें. इससे आपका तनाव दूर होगा और आप फ्रेश भी महसूस करेंगे.
4. रिलेक्सिंग एक्सरसाइज
तनाव से जल्द छुटकारा पाने के लिए एक्सरसाइज करना काफी आपको जरूरी है. इसके लिए आप एकदम सीधे खड़े हो जाएं. और अब निचे की और झुंके और हथेलियों को जांघ पर रखें. ठुड्डी जमीन के सामने चेहरा रखें. लंबी सांस लें और छोड़ें. कुछ देर ऐसी अवस्था में रहने के बाद एक जैसे अवस्था में आ जाएं. आप हल्का महसूस करेंगे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के बवाना में गर्भवती बहू को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया, DCW ने पुलिस को भेजा नोटिस










