Nail Care Tips: मानसून में नेल एक्सटेंशन कराते समय रखें इन बातों का खास ध्यान
फैशन के दौर में हर कोई अपने लुक को लेकर बेहद ख्याल रखता है। लड़का हो या लड़की इन दिनों सब अपने लुक के लिए सजग हो चुका है।

फैशन के दौर में हर कोई अपने लुक को लेकर बेहद ख्याल रखता है। लड़का हो या लड़की इन दिनों सब अपने लुक के लिए सजग हो चुका है। ज्यादातर हर मौके पर एक दम परफेक्ट लग्न चाहती है और उसके लिए काफी मेहनत भी करती हैं। अपने आउटफिट्स से लेकर हेयर स्टाइल और फुटवेयर तक, महिलाएं सब कुछ परफेक्ट लगना चाहती हैं। और नाखून भी इसी का भाग है, जिन्हें आप परफेक्ट लुक देने के लिए आजकल हर लड़की नेल एक्सटेंशन करवा रही हैं।
बीते कुछ वक्त से यह एक आम हो चुका है और कम से कम हर महिला जरिए कराया जाता है। यदि आप मानसून के वक्त आप अपने नाखून की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नेल एक्सटेंशन कराने और उन्हें हटाने जा रही हैं, तो जरूर पढ़े खबर।
नाखून जरूर काटें
यदि आप नेल एक्सटेंशन कराने सोचते हैं, तो इससे पहले आप नाखूनों को काटना न भूलें। दरअसल, ऐसा करना इसलिए जरुरी है क्योंकि यदि आप बड़े नाखून पर नेल एक्सटेंशन करवाते हैं, तो इससे नेल बेड जल्दी टूट जाते हैं और इससे आपके नाखून कमजोर हो जाते हैं। इसके कारन से जब आपके नाखून खुद बड़े होते हैं, तो वह जल्दी-जल्दी टूट जाते हैं।
तेल या मॉइश्चराइजर लगाएं
लगातार नेल एक्सटेंशन करवाने के कारन से काफी बार नाखूनों में नमी नहीं रहती। इस कारन से क्यूटिकल्स काफी हार्ड होने लगते हैं। यदि आप नेल एक्सटेंशन को हटवाते हैं, तो रोज 1 हफ्ते तक तेल या मॉइश्चराइजर से अपने नाखून की मालिश जरूर करें। आप जिसके लिए कोकोनट, आलमंड, ऑलिव ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं।
नेल पेंट से बनाए दूरी:
यदि आपने नेल एक्सटेंशन रिमूव करवाया है, तो आप कुछ दिनों तक नेल पेंट मत लगाए। और जरूरत लगने पर यदि आपको नेल पेंट लगानी पड़े, तो रात में सोने से पहले इसको रिमूव कर लें। दरअसल, ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि नेल एक्सटेंशन के कारन नाखूनों को हवा नहीं मिलती है। ऐसे में आप नेलपेंट लगा लेंगे, तो यह पूरी तरीके से कवर हो जाएंगे, जिसकी वजह से आपके नाखून प्राकृतिक हवा के संपर्क में नहीं आ पाएंगे।









