ऑरेंज जूस, ग्रीन टी, क्या है ज्यादा बेहतर? हकीकत जान होंगे हैरान
ऑरेंज जूस या संतरे का जूस एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरा हुआ होता है. उसी तरह ग्रीन टी भी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद

ऑरेंज जूस या संतरे का जूस एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरा हुआ होता है. उसी तरह ग्रीन टी भी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है. एक और संतरे का जूस इम्यूनिटी को बूस्ट करने की ताकत देता है तो दूसरी और ग्रीन टी आपकी संज्ञानात्मक क्षमता को सही कर आपको पूरा दिन जागरूक रखता है. दोनों में काफी प्रकार के विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो हमारी हेल्थ के लिए काफी सेहतमंद है. पर सवाल इस बता का है कि क्या इन दोनों चीजों का सुबह-सुबह खाली पेट सेवन कर सकते है. आयुर्वेद के नजरिए से यह दोनों पेय के क्या मायने होते हैं.
ऑरेंज जूस का सेवन कब
जानकारी की खबर ने आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के हवाले से यह कहा कि ऑरेंज जूस विटामिन सी, फॉलेट तथा पोटैशियम से भरा हुआ होता है. यह एक प्रकार से एनर्जी बूस्टर है. यदि इसे खली पेट पीया जाए तो आप पुरे दिन तरोताजा महसूस करते है. यह काफी प्रकार के इंफ्लामेशन को दूर करता जो आंतों की गंदगी को निकलने का काम करते है. इससे किडनी में स्टोन बनने की उम्मीद भी कम होती है. पर ऑरेंज जूस में फ्रुक्टोज होता है जिसके अंदर 53 से 54 फीसदी तक शुगर होती है. इसलिए यह खून में शुगर की मात्रा को बढ़ाता है. वहीं ऑरेंज जूस एसिडिक नेचर का है जो पेट में एसिड की मात्रा को बढ़ाता है. क्यूंकि सुबह में हर इंसान के पेट में एसिड की मात्रा ज्यादा रहती है.
ग्रीन टी सुबह में पीना चाहिए या नहीं
ग्रीन टी पोलीफिनॉल तथा एंटीऑक्सीडेंट्स का एक बनेहड़ ही जरुरी सोर्स है. ग्रीन टी में कैफीन की मात्रा होती है जो आपके मूड और ब्रेन फंक्शन को बूस्ट करता है. ग्रीन टी आपके मेटाबोलिज्म को बूस्ट करने में काफी सहयता देता है. पर सवाल यह है कि क्या सुबह खाली पेट ग्रीन टी पि सकते है. ग्रीन टी में कैफीन शामिल होता है. खाली पेट कैफीन पेट की दिकत को बढ़ाते है. इससे पेट में गैस के साथ ब्लॉटिंग की परेशानी भी होती है. यह एसिडिटी को बढ़ाती है. इसलिए कुछ खाने के बाद ग्रीन टी पिने का फायदा मिलेगा. यानी ऑरेंज जूस और ग्रीन टी दोनों को कुछ खाने के बाद ही सेवन करना चाहिए.









