Raksha Bandhan Gifts: चॉकलेट-मिठाई का बदला युग, बहन को दें कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स

रक्षाबंधन में सिर्फ कुछ ही घंटे बचे है। ऐसे में बाजारों में चहल-पहल और रौनक बढ़ती जा रही है। शगुन के रूप में भाई अपनी बहनों के लिए ऐसे

रक्षाबंधन में सिर्फ कुछ ही घंटे बचे है। ऐसे में बाजारों में चहल-पहल और रौनक बढ़ती जा रही है। शगुन के रूप में भाई अपनी बहनों के लिए ऐसे कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स की खरीदारी कर रहे हैं जो बहनो को यादगार तथा उपयोगी होने के साथ रिश्तों की गहराई को भी नज़र आए। बाजारों में इस प्रकार के पर्सनलाइज्ड आइटम्स, तकनीकी गैजेट्स और वहां के हस्तशिल्प उत्पादों और बाकि के गिफ्ट के काफी विकल्प करवा रखे हैं।

ऐसे में इस ट्रेंड ने हमेशा से चलता आ रहे चॉकलेट तथा मिठाई वाले युग को अब बदल दिया है। यह बदलता ट्रेंड सिर्फ उपहार नहीं, रिश्तों की गहराई तथा वक्त के साथ बदली हुई सोच की झलक भी दिखा रहा है। युवा से लेकर उम्रदराज तक हर भाई अब बहनों के लिए इस तरह के उपहार और तकनीकी गैजेट्स खरीद रहे है जिसमें उनकी तस्वरीरें और नाम छप सके। इससे गिफ्ट से उनके रिश्ते की गहराई को दर्शाते हुए काफी यादगार बन जाए।

सदर बाजार, चांदनी चौक, पालिका बाजार, सरोजनी नगर, लाजपत नगर, आईएनए मार्केट, जीके मार्केट समेत अन्य प्रमुख और क्षेत्रीय बाजारों में कस्टमाइज्ड उपहारों की इस बार काफी मांग है। ऐसे उपहारों में पर्सनलाइज्ड नेम नेकलेस सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। ये नेकलेस बहन के नाम या शुरुआती अक्षरों के साथ डिजाइन किए जाते हैं। दुकानदार ने बताया कि इसकी कीमत 800 से दो हजार व इससे अधिक है। उन्होंने बताया कि इसमें 100 से अधिक डिजाइन है।

वहीं, कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम की भी खूब मांग है, क्योंकि यह आसानी से उपलब्ध भी है। आईएनए मार्केट में एक गिफ्ट शॉप मालिक सुमित ने बताया कि इसमें भाई-बहन की बचपन की तस्वीरें या खास पल उकेरे जाते हैं। इसकी कीमत 500 से 1500 रुपये तक है। एक्रिलिक एलईडी लाइट्स भी ट्रेंड में हैं, जिनमें बहन का नाम और राखी कोट्स के साथ एलईडी बैकलाइटिंग होती है, जो रात में कमरे को रोशन करती है। यह उपहार न सिर्फ सजावटी हैं, बल्कि रोजमर्रा में इस्तिमाल भी हैं। इसका दाम कीमत 800 से 1200 तक रुपये है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!