Relationship Tips: Crush के मन में जगाना चाहते हैं अपने लिए प्यार, तो बस करें ये 3 काम
हम सबकी जिंदगी में एक दौर ऐसा आता है जब हम किसी शख्स को अपना दिल दे बैठते हैं. कभी न कभी हमे किसी खास शख्स पर क्रश हो ही जाता है.

हम सबकी जिंदगी में एक दौर ऐसा आता है जब हम किसी शख्स को अपना दिल दे बैठते हैं. कभी न कभी हमे किसी खास शख्स पर क्रश हो ही जाता है.
लेकिन झिझक के कारण हम अपने दिल की बात करने से कतराते हैं. क्या आपके मन में भी इस खबर को पढ़ते हुए किसी खास का ख्याल आ रहा हैं?
आप दिन भर उनके बारे में सोचते रहते हैं तो ऐसा मुमकिन है कि आपको उस शख्स से मोहब्बत हो चुकी है, अब उस शख्स की यादों में दिन भर खोए रहना, किसी काम में मन न लगना ये सब बेहद नॉर्मल है.
क्या आप भी अपने क्रश को इम्प्रेस करना चाहते हैं? लेकिन मन ही मन आपको ये डर सता रहा है कि कही वो नाराज न हो जाए या बुरा न मान जाए.
चलिए आज आपकी इस परेशानी का समाधान बताते हैं, कि कैसे आप अपने क्रश के दिल में अपनी खास जगह बना सकते हैं या फिर ये कहें कि कैसे आप उस शख्स का दिल चुरा सकते हैं जिसने आपकी रातों की नींद उड़ा दी हैं.
दोस्ती से करें शुरूआत
अगर आप किसी को अपना लवर बनाने चाहते हैं तो आप उनके दोस्त बनने की पहल करें क्योंकि ज्यादातर प्यार की शुरूआत दोस्ती से ही होती है. आप जब तक किसी के अच्छे दोस्त नही बनते तब तक उसे अपना लवर बनाना मुश्किल होती है.
इसलिए आप कोशिश करें कि आप उस शख्स की तरफ दोस्ती का हाथ बढाएं , ये बिल्कुल न सोचें कि आप लड़की हैं या लड़का, क्योंकि शुरूआत कोई भी कर सकता है, पहले आप, पहले आप के चक्कर में कहीं आप मौका ही न गवा बैठें
आपकी जिंदगी में उनकी क्या अहमियत है
आपको जब भी मौका मिले तो आप ये बताने में बिल्कुल न हिचकिचाएं कि वो इंसान आपके लिए कितना खास है. उस शख्स को ये फील कराना जरूरी है कि आपके लिए वो कितना खास है, न सिर्फ बोलना बल्कि आप अपने एक्शन के जरिए भी उनकी इम्पॉर्टेंस को बयां कर सकते हैं.
आप उनका ख्याल रखें उन्हें अच्छा महसूस कराएं. आपकी वजह से उन्हे कोई परेशानी न हो इस बात का ध्यान रखें. अगर आप लगातार ऐसा करेंगे तो उनके दिल में आपके लिए फीलिंग आनी शुरू हो जाएगी.
कभी भी झूठ का सहारा न लें.
भले ही आप अपने क्रश का दिल जीतना चाहते है और इसमें काफी समय लग रहा है लेकिन फिर भी आपको कभी भी उनसे झूठ नही बोलना चाहिए .
इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप दिखावे से बचें. आप जैसे हैं अपने आपको वैसे ही अपने क्रश के सामने पेश करें. क्योंकि कहते है न झूठ ज्यादा दिन नही टिकता वो कभी न कभी सामने आ ही जाता है, इसलिए आप पूरी इमानदारी बरते, हो सकता है कि आपकी सच्चाई देखकर आपके क्रश को भी आपसे प्यार हो जाएं
ये भी पढ़ें: धीमी मौत देते हैं ये फूड्स, कहीं आप तो नहीं कर रहे इनका सेवन?











