Spices For Bad Cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाल देंगे किचन में मौजूद यह मसाले
शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल मौजूद होते हैं, गुड और बैड। नाम से ही पता चलता है कि गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए काफी अच्छा रहता है और

शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल मौजूद होते हैं, गुड और बैड। नाम से ही पता चलता है कि गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए काफी अच्छा रहता है और बैड कोलेस्ट्रॉल बुरा। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता है, इसलिए इसे कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लोग काफी प्रकार के दवा का सेवन करते हैं, पर यदि आप दवाई नहीं खाते, तो इसे कम करने में किचन में पड़े हुए मसाले भी अच्छे साबित हो सकते हैं। जी हां मसाले केवल खाने में ही नहीं बल्कि ये औषधीय गुणों से भरे होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद मसाले
अजवाइन
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अजवाइन का काफी तरीकों से इस्तेमाल करें। इसके लिए अजवाइन का पानी पिएं। खाने में अधिकतर अजवाइन का तड़का लगाएं। वैसे अजवाइन को कच्चा खाना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। दरअसल अजवाइन में शामिल एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करता हैं। जिसके साथ इसे खाने से पेट से जुड़ी परेशानी भी दूर होती है।
काली मिर्च
बैड कोलेस्ट्रॉल को सही करने में काली मिर्च भी काफी फायदेमंद मसाला है। इसमें भी एंटी ऑक्सीडेंट होेते हैं, जो की आपकी नसों में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता करता हैं। खाने में मौजूद के अलावा आप इसका प्रयोग चाय में कर सकते हैं।
दालचीनी
शरीर में तेजी से बढ़ रहे कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए दालचीनी का प्रयोग भी लाभदायक होता है। बाकी मसालों के जैसे ही दालचीनी भी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरी हुई होती है। आप दालचीनी को चाय में डालकर और फिर पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









