बीमार कर सकती है सड़क किनारे चटकारे की आदत, इन Street Foods से बनाएं दूरी
बारिश का मौसम काफी लोगों का पसंदीदा सीजन है। ऐसे में ज्यादातर लोगों को गर्मी से आराम मिलता और वातारवण में भी काफी राहत होती है

बारिश का मौसम काफी लोगों का पसंदीदा सीजन है। ऐसे में ज्यादातर लोगों को गर्मी से आराम मिलता और वातारवण में भी काफी राहत होती है। हालांकि, सुहाने मौसम साथ ही इस के चलते काफी सारी बीमारियों के मामले के तेजी आने लगती हैं। बरसात के दिनों ज्यादातर मच्छरों से होने वाली बीमारियों और संक्रमणों का खतरा भी बढ़ता है। इतना ही नहीं इसके चलते Food Borne Disease का खतरा भी रहता है, जिसके लिए आपको अपना ख्याल रखना जरूरी है।
मानसून में ज्यादातर कुछ न कुछ खाने की क्रेविंग रहती है। ऐसे में काफी लोग अपनी इस क्रेविंग को रोकने के लिए स्ट्रीट फूड्स खाते हैं। बीते कुछ वक्त से लोगों के बीच स्ट्रीट फूड काफी बढ़ चुका है। इनका स्वाद इतना शानदार होता है कि लोग इन्हें खाए बिना रह नहीं पाते। हालांकि, बारिश में स्ट्रीट फूड्स को खाना सेहत को काफी नुकसान दे सकता है। इसलिए आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ ऐसे स्ट्रीट फूड्स के बारे मे।
चाट
चाट काफी लोगों का पसंदीदा स्ट्रीट फूड है। जिसका खट्टा-मीठा और चटपटा स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है। इसमें आमतौर पर पके हुए आलू तहा चने का प्रयोग होता है, जिन्हें यदि सही तरीके से साफ-सफाई का ध्यान रख स्टोर न करें, तो यह बैक्टीरिया पैदा होते हैं।
पानी पूरी
पानी पुरी पूरे देश में सबसे अधिक खाया और पसंद करने वाला स्ट्रीट फूड है। जिसे भारत के अलग-अलग नामों से जाना जाता है। हालांकि, बरसात के दिनों में पानी पुरी खाने भी मत खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि आमतौर पर विक्रेताओं के पास साफ पानी नहीं होता, जिसके सेवन से काफी समस्याएं हो सकती हैं।









