इन वजह से जरूरी है ब्रेकफास्ट करना, जान लिया तो नहीं करेंगे स्किप
सुबह का नाश्ता सिर्फ एक मील नहीं है। यह पूरे दिन की नींव है, जिसके मुताबिक पूरा दिन आपका अच्छे से बीतता है। यदि सुबह भर पेट पौष्टि

सुबह का नाश्ता सिर्फ एक मील नहीं है। यह पूरे दिन की नींव है, जिसके मुताबिक पूरा दिन आपका अच्छे से बीतता है। यदि सुबह भर पेट पौष्टिक ब्रेकफास्ट खाए तो दिल, दिमाग तथा पेट पुरे तरह से भरा रहेगा। जिससे वह शरीर के हैप्पी हार्मोन प्रोडक्टिव काम करने के लिए एनर्जी देते हैं। इसलिए आइए जानते हैं कि सुबह का ब्रेकफास्ट स्किप नहीं करना चाहिए-
मेटाबोलिज्म बूस्ट करे
ब्रेकफास्ट शरीर का मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे पाचन शक्ति बढ़ जाती है और बीमार पड़ने की संभावना भी काफी कम होती है।
मूड में सुधार लाए
ब्रेकफास्ट मूड में काफी सुधार लाता है, जिससे दिनभर की सभी काम को करने में दिलचस्पी मिलती है और इन्हें सही तरीके से करने के लिए एनर्जी मिलती है।
प्रोडक्टिव दिन बनाए
एनर्जी देने की वजह से यह व्यक्ति की प्रोडक्टिविटी को भी बढ़ाता है। इस हेल्दी फूड से दिन की शुरुआत से स्वस्थ शरीर और मूड अच्छा होने की गारंटी रहती है, जिससे वो अपने पुरे दिन के कार्य को सही से करते है।
शुगर लेवल कंट्रोल करे
ब्रेकफास्ट ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी सहयता करता है। सुबह कुछ न खाने से शरीर को ईंधन नहीं मिलता है। जिस कारन ब्लड शुगर लेवल कम होता है और थकान महसूस होती है।
ओवरइटिंग से बचाए
जब हम रात भर सो सुबह उठते हैं, तो हमारा तक पेट खाली रहता है। ऐसे में ब्रेकफास्ट न करने से सुबह भी पेट भूखा रह जाएगा। और फिर देर से कुछ खाने पर शरीर ज्यादा खाने की डिमांड करेगा और काफी भूख लगेगी, जिस कारन से ओवर ईटिंग की दिक्कत हो सकती है। ये मोटापे को बुलावा देता है। साथ ही ओवर ईटिंग से मेटाबोलिज्म भी कम होता है।









