दिल्ली की ये जगहें अपने फेमस स्ट्रीट फूड के लिए है मशहूर, क्या आप गए है?

दिल्ली सिर्फ एतिहासिक इमारतों के लिए फेमस नहीं बल्कि यहां के स्ट्रीट फूड स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों को खूब भाता है।

दिल्ली सिर्फ एतिहासिक इमारतों के लिए फेमस नहीं बल्कि यहां के स्ट्रीट फूड स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों को खूब भाता है।

ऐसे में अगर आपने दिल्ली के मशहूर जगहों से स्ट्रीट फूड का मजा लिया हैं तो आपकों इस बात का अंदाजा जरूर होगा कि यहां के गलियारों वाले टेस्टी खानों का मुकाबला कोई महंगा रेस्टोरेंट से भी नहीं किया सकता। आइए आज आपकों दिल्ली की उन जगहों के बार में बताते है, जहां के स्ट्रीट फूड काफी ज्यादा फेसम हैं। 

चांदनी चौक (Chandini Chowk)

दिल्ली के खाने के बात हो और चांदनी चौक का नाम ना आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। चांदनी चौक अपने कपड़ों, डिजाइनर लहंगों के लिए ही फेमस नहीं है, बल्कि यहां का स्ट्रीट फूड दुनियाभर में फेमस है।

मशहूर जलेबीवाला से देसी घी में टपकती जलेबियां और बिशन स्वरूप चाट भंडार के आलू चाट से लेकर कुल्फी तक आपतों हर स्नैक मिल जाएगा।

ऐसी अलग अलग वैरायटी मिलेगी जिन्हें आपने शायद कभी टेस्ट भी नहीं किया होगा। साथ ही वहां की मशहूर परांठे वाले गली के परांठे खाना बिल्कुल ना भूलें।

लाजपत नगर (Lajpat Nagar)lajp[at

दिल्ली के लाजपत नगर में डिजाइनर शेरवानी और बजट वाले होम डेकोर और कपड़ो के अलावा, क्या आपने कभी यहां के स्ट्रीट फूड का आनंद लिया है? यहां के भल्ला किंग का पालक पत्ता चाट और सेव पुरी या कृष्णा कचौरी भंडार के छोले भटूरे। साथ ही झक्कास बॉम्बे पाव भाजी में पनीर पाव भाजी और मिथोने का फ्राइड ढोकला, यहां के मशहूर फूड आइट्मस है।

कनॉट प्लेस (Connaught Place)cpppp

दिल्ली में घूमने के लिए लोगों की सबसे पहली पसंद कनॉट प्लेस ही होती है। यहां पर मौजूद कैफे, शॉपिंग स्टोर्स और स्ट्रीट फूड की दुकानें लोगों के लिए फेवरेट जगह है। खाने के लिए यहां पर बहुत कुछ है, जैसे छोले भटूरे, पाव भाजी, कचौरी, आलू टिक्की, आलू चाट आदि। 

करोल बाग मार्केट (Karol Bagh Market)karollll

दिल्ली की एक और लोकप्रिय मार्केट जो अपने स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के लिए जानी जाती है। करोल बाग में शॉपिंग के साथ साथ टेस्टी खाने की चीज़े भी काफी फेमस है। कुल्फी के साथ नल्ली निहारी, बटर चिकन, सोया चाप, पकोड़े और कचौरी का यहां पर आप फुल मज़ा ले सकते हैं। 

आईएनए मार्केट (INA Market) aaaiianna

आईएनए मार्केट भी स्ट्रीट फूड के  मामले में किसी से पीछे नहीं है। यहां पर आपकों छोटे छोटे रेस्टोरेंट मिल जाएंगे, जहां सब कुछ आसानी से मिलेगा। 

सीआर पार्क (CR Park) 

गोलगप्पों से लेकर कशुंडी रोल तक सब आपकों आसानी से मिल जाएगा।

Accherishtey

ये भी पढ़े: गर्मियों में दमकती चमक के लिए इन स्किनकेयर गलतियों से बचें

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!