लीवर की सफाई करेंगी यह सब्जियां, आज ही कर लें इसे डाइट में शामिल
जब हमारी डाइट जंक फूड, चीनी, और अधिक ऑयल वाली चीजों से भर होती है तो हमारे लीवर पर काफी दबाव बढ़ने लगता है. ऐसे में उसे जरूरत

जब हमारी डाइट जंक फूड, चीनी, और अधिक ऑयल वाली चीजों से भर होती है तो हमारे लीवर पर काफी दबाव बढ़ने लगता है. ऐसे में उसे जरूरत होती है डिटॉक्स की और उसका सबसे नेचुरल तरीका है हरी सब्जियां का सेवन, इसलिए हम बताने जा रहे है आपको ऐसी हरी सब्जियां, जो आपके लिए के लिए है लाभदायक:
पालक: पालक में शामिल एंटीऑक्सीडेंट्स लीवर को फ्री-रैडिकल डैमेज से बचाते हैं. इसमें क्लोरोफिल होता है जो लीवर से सभी टॉक्सिन्स निकालने में काफी सहयता करता है. सलाद में, सब्ज़ी में या सूप में, पालक हर रूप में फायदेमंद है.
बीटरूट: चुकंदर में बीटालेंस और नाइट्रेट्स होते हैं जो लीवर की सफाई में एक दम से सहायक रहते हैं. यह खून को भी अच्छी तरह से साफ करता है और लिवर कोशिकाओं को रीजेनरेट करता है. इसे जूस, सलाद और हल्की भुनी सब्जी में मौजूद करें.
ब्रोकोली: ब्रोकोली सल्फर और ग्लूकोसाइनोलेट्स से भरपूर होती है, जो लीवर को एक्टिव करके टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं. अगर रोज़ाना खाई जाए तो यह फैटी लीवर को भी कंट्रोल कर सकती है.
करेले: करेले में मौजूद मोमोर्डिकिन और एंटीऑक्सीडेंट्स लीवर में चर्बी को नहीं जमने देते. यह आपके ब्लड शुगर और टॉक्सिन्स दोनों को ही काफी कंट्रोल करता है. इसका स्वाद भले कड़वा हो, पर असर करता है.
धनिया: धनिया में डिटॉक्सिंग तत्व मौजूद होते हैं, जो लीवर में जमा मेटल्स जैसे मरकरी तथा एल्यूमिनियम को निकालने में काफी सहयता करते हैं. इसे चटनी, गार्निश और जूस में इस्तेमाल करें.









