इस राखी, कुछ हटकर दिखने के लिए फॉलो करे ये स्टाइलिश लुक्स

जैसे ही राखी का त्यौहार नज़दीक आता जा रहा है, लड़कियों में अच्छा दिखने की एक होड़ बढ़ती जा रही है, सबको कुछ अलग व हटकर दिखने का शौक है।

जैसे ही राखी का त्यौहार नज़दीक आता जा रहा है, लड़कियों में अच्छा दिखने की एक होड़ बढ़ती जा रही है, सबको कुछ अलग व हटकर दिखने का शौक है। अगर आप भी कुछ हटकर दिखना चाहती है तो फॉलो करे ये टिप्स:

वाइट सूट और दुपट्टा
चिकन  की कढ़ाई के ब्लैक या वाइट सूट के संग दुपट्टा एक बहुत अच्छा कॉम्बिनेशन बनता है। ये आपको एक सिंपल लुक देता है और साथ ही आपको स्टाइलिश भी बनाए रखता है। इसके साथ ही आप सिल्वर ऑक्सीडीसड झुमके भी कैर्री कर सकते है।

पलाजो पैंट्स विद क्रॉप टॉप
अगर आप कुछ इंडो वेस्टर्न लुक चाहती हैं तो इस बार पलाजो पैंट्स को ट्राई करें। ये काफी ट्रेंड में हैं और काफी शानदार दिखेंगे। आप खूबसूरत क्रॉप टॉप के साथ मैच कर सकती हैं। वहीं इस लुक को इंडो वेस्टर्न टच देने के लिए आप एक शानदार लॉन्ग जैकेट का इस्तेमाल कर सकती हैं।

मांडर्न-एथेनिक वियर
हर लड़की की वॉर्डरोब में पार्टी वियर ड्रेस तो होती ही हैं। बस आपको इन्हें मिक्स एंड मैच करना है। हैवी स्कर्ट के साथ ब्लाउज की जगह पर ब्रालेट टॉप पहनें। वहीं इस मैचिंग दुपट्टे और चोकर नेकपीस या लेयर्ड नेकपीस के साथ अलग लुक में दिखेंगी।

मैक्सी ड्रेस एक अलग स्टाइल में
अगर आप इस बार कुछ नई शॉपिंग नहीं कर पाई हैं तो अपनी सिंपल मैक्सी ड्रेस को अच्छे से चोकर नेकपीस के साथ कैरी करें। ये आपको बिल्कुल नया लुक देगी।

Radhey Krishna Auto

स्कर्ट और टॉप
लम्बी स्कर्ट के साथ एक छोटी कुर्ती और दुपट्टा पेअर करेंगे तो बहुत स्टाइलिश लगेगा।

 

ये भी पढ़े: राखी बांधते समय इन मंत्रो का ज़रूर करें जाप, होंगे ये लाभ

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!