बालों के झड़ने से है परेशान? इन फूड्स का तुरंत करें इस्तेमाल दूर होगी समस्या
इन दिनों हर एक व्यक्ति बाल गिरने की समस्या से परेशान है। वहीं हैरत की बात ये है कि बालों की ये समस्या कम उम्र से लोगों में होने लगती है।

इन दिनों हर एक व्यक्ति बाल गिरने की समस्या से परेशान है। वहीं हैरत की बात ये है कि बालों की ये समस्या कम उम्र से लोगों में होने लगती है। इसके अलावा 30 की उम्र से लोगों के बाल सफेद होने लगते है।
ऐसें में बालों के गिरने के कई कारण हो सकते है, जैसे स्ट्रेस, शरीर में हार्मोनस बदलना या फिर सही पोषक तत्व ना मिलना। अगर आप भी कम उम्र में गंजेपन का शिकार होते जा रहे है तो आपकों अपने खान-पान पर ध्यान देने की काफी ज्यादा जरूरत है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर डाइट में क्या शामिल किया जाए।
अंडा
अगर आप चाहते है कि आपके बाल मजबूत बने रहे तो डाइट में प्रोटीन को शामिल करना बहुत जरूरी है। जिसके चलते हो सके तो आप रोजाना अंडो का सेवन जरूर करें। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ेगी और बालों का झड़ना कम होगा।
पालक
साग खाने से बालों का विकास तेज़ी से होता है। इसका कारण ये है कि साग में भरपूर मात्रा में आयरन मौजूद होता है। इससे बालों की कोशिकाओं की मरम्मत होती है। साथ ही कई बार आयरन की कमी से बाल तेज़ी से झड़ने लगते हैं। अगर आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं तो अपनी डाइट में पालक को शामिल जरूर करें।
अखरोट
अगर आप कम उम्र में गंजा नहीं होना चाहते हैं तो अपनी डाइट में अखरोट को जरूर शामिल करें। दरअसल, अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिट होता है जिसकी वजह से बालों को पोषक तत्व मिलता है। साथ ही इसकी मदद से आपके बाल घने और मजबूत बनते हैं।
ये भी पढ़े: क्या आप भी है मोमोज के शौकीन? तो जान ले ये बातें