होटल के कमरे में हमेशा क्यों बिछाई जाती है सफेद बेडशीट, जानें इसकी वजह
जब भी आप कभी होटल गए होंगे तो देखा होगा कि ज्यादातर कमरे में हमेशा सफेद रंग की चादर बिछी होती है. यदि कभी भी आपने इस बात को नोटिस
जब भी आप कभी होटल गए होंगे तो देखा होगा कि ज्यादातर कमरे में हमेशा सफेद रंग की चादर बिछी होती है. यदि कभी भी आपने इस बात को नोटिस किया होगा तो आपके मन में जरूर आता होगा कि आखिर ऐसा क्यों होता है और होटल के कमरों में हमेशा सफेद चादर ही क्यों बिछाई होती है. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि होटल के कमरे में हमेशा सफेद चादर ही क्यों बिछाई जाती है?
क्यों बिछाई जाती है सफेद चादर:
हमारे दिमाग में हमेशा यही बात आती है कि सफेद चादर ज्यादा गंदी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि होटल में सफेद चादर बिछाने के सबसे बड़ी वजह यह है कि इसे साफ करना बेहद आसान होता है. दरअसल, होटल के कमरों को ब्लीच और क्लोरीन से साफ़ किया जाता है. जिस कारण से चादर आसानी से साफ हो जाती है और गहरे से गहरा निशान भी निकल जाता है. यदि कलरफुल चादर होगी तो वह ब्लीज में नहीं धो सकते, क्योंकि ब्लीच में डालने पर रंगीन चादर फेड हो जाती है. इसके अलावा ब्लीच और क्लोरीन से सफाई के कारण से सफेद चादरों से किसी प्रकार की कोई स्मैल नहीं आती है.
होटल रूम लगता है बड़ा और लग्जरी:
सफेद रंग को हमेशा लग्जरी लाइफस्टाइल में माना जाता है, इसलिए होटल के कमरों में सफेद रंग की चादर बिछाई जाती है. जिससे रूम को लग्जरी लुक दिया जा सके. इसके अलावा व्हाइट रंग से कमरा हमेशा बड़ा लगता है, इसलिए भी बेड पर सफेद चादर बिछाई जाती है. इसके अलावा कम खर्च में चादर खरीदने के लिए व्हाइट कलर सबसे बेस्ट है.
सफेद रंग है शांति का प्रतीक:
सफेद रंग को शुरू से ही शांति का प्रतीक माना गया है और इससे सकारात्मकता आती है. ऐसे में सफेद चादर पर सोने से आपका मन हमेशा शांत रहता है और सुकून की नींद आती है.
कब हुई सफेद चादर बिछाने की शुरुआत:
बता दें कि होटल के कमरों सफेद रंग की चादर बिछाने जरुरी नहीं था और इसकी शुरुआत 90 के दशक के बाद हुई. 1990 से पहले होटल के कमरों की बेडशीट की गंदगी को छुपाने के लिए हमेशा रंगीन चादरों का ही प्रयोग किया जाता था, लेकिन 90 के दशक में वेस्टर्न होटल डिजाइनर्स ने कमरों को लग्जरी लुक देने के लिए सफेद चादर बिछाने की शुरुआत की.

यह भी पढ़ें: भारत में इन 4 धांसू कारों के आने वाले हैं सीएनजी मॉडल, इस साल होंगी लॉन्च










