लड़कियाँ क्यों भागती हैं ऐसे लड़कों से दूर? वजह हैं ये 5 गंदी आदतें!
ये आदतें लड़कियों को बिल्कुल पसंद नही आती हैं और हो सकता है अगर आपके अंदर भी ये आदते हो तो लड़कियां आपके साथ रहना पसंद न करें

हर लड़के का लड़की को इंप्रेस करने का तरीका अलग होता है, कई बार लड़कों के लिए अपनी बाते लड़कियों को समझा पाना आसान नही होता. कुछ लड़के तो इस वजह से सिंगल ही रह जाते है क्योंकि उनकी कुछ ऐसी आदते होती है जो लड़कियों को बिल्कुल पसंद नही होती.
अगर आप भी किसी नए रिश्ते में आने के बारे में सोच रहे है लेकिन आपकों समझ नही आ रहा है कि क्या बोले, तो आपको अपनी कुछ आदतों में सुधार करने की जरूरत है क्योकि ये आदते लड़कियों को बिल्कुल पसंद नही आती और हो सकता है अगर आप में भी ये आदते हो तो लड़कियां आपके साथ रहना पसंद न करें. तो चलिए आपको बताते है ऐसी 5 आदतें जो लड़कियों को बिल्कुल पसंद नही आती, अगर आपके अंदर भी ये आदते है तो इन्हें तुरंत सुधार लें.
- शक करने की आदत: कुछ लड़के अपने पार्टनर को बहुत प्यार करते हैं लेकिन उनके अंदर शक करने की आदत होती है वो बात – बात पर अपनी प्रेमिका पर शक करते हैं जिसकी वजह से उनका रिश्ता बार-बार टूट जाता है. किसी भी रिलेशनशिप में प्यार के साथ भरोसा बहुत जरूरी होता है अगर आप बार-बार अपनी प्रेमिका से उल्टे सीधे सवाल करेंगे, ,साथ ही ठीक तरीके से बात नही करेंगे तो वो आपसे दूर जा सकती है
- पार्टनर को स्पेस न देना: कुछ लड़के हर वक्त अपनी पार्टनर के पीछे पड़े रहते है. वो ये चाहते है कि गर्लफ्रेंड दिनभर उनसे चैट या कॉल पर बात करती रहे और उनके अलावा किसी से बात न करें. ये आदत बहुत ही बुरी होती है इस आदत के चलते लड़कियां आपसे दूर जा सकती है.
- बात-बात पर गुस्सा : अगर आपको भी बात-बात पर गुस्सा आता है और आप अपनी पार्टनर पर गुस्सा करते है तो आपकों इस आदत को बदलना चाहिए क्योंकि आपकी ये आदत आपके रिश्ते को तोड़ सकती है
- खुद की तारीफ करना: अगर आप ऐसे लोगों की लिस्ट में शामिल है जिन्हें खुद की तारीफ करना काफी पसंद है आप बात-बात पर अपनी ही तारीफ करते रहते हैं आपको बता दें ऐसी आदत लड़कियों को पसंद नही होती ऐसा करने से आपका रिश्ता टूट सकता है
- दोस्तों के सामने अपमान: लड़कियां ऐसे लड़कों को बिल्कुल पसंद नहीं करती जो दोस्तों के सामने उनका अपमान करें, आपको मज़ाक में भी ऐसा नही करना चाहिए ये कुछ ऐसी आदतें हैं जो लड़कियों को लड़कों में बिल्कुल पसंद नही होती. अगर आपके अंदर भी ये आदतें है तो इन्हें तुरंत बदल लें
ये भी पढ़ें : बीकानेर की इन जगहें से खूबसूरती होगी आपकी ट्रिप, देखें फोटोज









