Breakup के बाद क्यों Glow करती हैं लड़कियां? साइंस ने खोल दिया राज़
Revenge Dressing: आपने कभी गौर किया है कि ब्रेकअप के बाद आपकी एक्स अचानक पहले से ज़्यादा कॉन्फिडेंट, स्टाइलिश और ज़्यादा खूबसूरत हो गई है?

Revenge Dressing: क्या आपने कभी गौर किया है कि ब्रेकअप के कुछ ही दिनों बाद आपकी एक्स अचानक पहले से ज़्यादा कॉन्फिडेंट, ज़्यादा स्टाइलिश और ज़्यादा खूबसूरत दिखने लगती है? नया हेयरकट, नर्ई बॉल्ड ड्रेस, स्टाइलिश टॉप और चेहरे पर वो मुस्कान जो सीधे दिल को छू जाती है। अब सवाल ये आता है कि क्या ये सब सिर्फ किसी को जलाने के लिए होता है? या फिर इसके पीछे छिपा है एक गहरा साइकोलॉजिकल इलाज? आज हम आपको बताएंगे उस कॉन्सेप्ट के बारे में, जो टूटे दिलों को फिर से ताक़त देता है जिसे कहते है “Revenge Dressing”
कैसे कपड़े हमारे सोचने के तरीके को बदलते हैं? (एनक्लोथ्ड कॉग्निशन)
Breakup के बाद इंसान सबसे पहले क्या खोता है? इसका जवाब है कॉन्फिडेंस, अपनी वैल्यू और खुद पर भरोसा। लेकिन जब कोई उस दर्द के बाद खुद को शीशे में देखकर नया लुक अपनाता है तो वो सिर्फ कपड़े नहीं बदलता, वो अपना माइंडसेट भी बदलता है। साइकोलॉजी में इसे कहते हैं Enclothed Cognition यानी जो आप पहनते हैं, वही आपके सोचने का तरीका बदल देता है। जब आप स्ट्रॉन्ग दिखते हैं तो आपका दिमाग भी खुद को स्ट्रॉन्ग मानने लगता है।
1994 में प्रिंसेस डायना की ‘रिवेंज ड्रेस’ की कहानी
Revenge Dressing: बता दें कि इतिहास भी इसका गवाह है। 1994 में, जब प्रिंसेस डायना को दुनिया ने टूटे दिल में देखा उसी रात उन्होंने ब्लैक ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनी थी। जिसके बाद पूरी दुनिया के सामने खड़ी होकर वो खुद को कमजोर नहीं बल्कि शक्तिशाली दिखा रही थीं। यही ड्रेस बाद में कहलायी “The Revenge Dress.”
लेकिन याद रखने वाली बात ये है कि Revenge Dressing किसी को जलाने के लिए नहीं होती। ये खुद को संभालने की एक थैरेपी है। जब कोई इंसान खुद को आईने में खूबसूरत देखता है, तो दिमाग को एक साइलेंट मैसेज जाता है कि तू टूटा नहीं है, तू अब भी कीमती है।” इसी को कहा जाता है Confidence Boost।
ब्रेकअप के बाद हीलिंग का नया ट्रेंड—रिवेंज ड्रेसिंग कैसे करती है असर
Revenge Dressing: साइंस भी इसे सपोर्ट करता है। एक रिसर्च बताती है कि जब हम खुद को पसंद करने लगते हैं तो हमारा शरीर Dopamine (डोपामाइन) रिलीज़ करता है यानी हैप्पी हार्मोन, और Cortisol (कोर्टिसोल) यानी स्ट्रेस हार्मोन कम हो जाता है। इसका मतलब ये हुआ कि कपड़े बदलते ही मूड भी बदल जाता है।
नया हेयरकट, नया लुक, नया स्टाइल ये सिर्फ फैशन नहीं, ये एक तरह का मेंटल मेकओवर है। या फिर कहे कि ये पुराने दर्द और यादों से बाहर निकलने का साइलेंट तरीका है और सबसे खास बात ये है Self Love।
Revenge Dressing के ज़रिए इंसान खुद से कहता है कि मैं टूटा नहीं हूँ, मैं खुद को फिर से चुन रहा हूँ। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन कभी-कभी सबसे बड़ी हीलिंग एक अच्छी ड्रेस से शुरू होती है।तो अगली बार जब आप अपनी एक्स को देखकर इस सोच में पड़ जाए कि ये अचानक इतनी ग्लोइंग क्यों हो गई? तो समझ लीजिए वो टूटकर नहीं रीबिल्ड होकर लौटी है।
ये भी पढ़ें: Yo Yo Honey Singh ने क्यों मांगी माफी? Concert Comment पर बवाल









