दूध-मलाई से स्मूथ हो सकती है आपकी स्किन, रूखी त्वचा से परेशान हैं?, तो अपना लें ये घरेलू नुस्खे

सर्दियां आते ही हाथ-पैर और होठ फटने लगते हैं।और तो और कुछ लोगों की स्किन भी ड्राई होने लगती है, जिससे उनके गाल भी फटने लगते हैं।

सर्दियां आते ही हाथ-पैर और होठ फटने लगते हैं।और तो और कुछ लोगों की स्किन भी ड्राई होने लगती है, जिससे उनके गाल भी फटने लगते हैं। हम आपके लिए लाए हैं कुछ घरेलू नुस्खे , इसकी मदद से आप अपनी रूखी त्वचा का उपाय कर सकते हैं।

ठंड का मौसम आते ही स्किन ड्राई होने लगती है। और होंठ सूखने लगते हैं और हाथ-पैर फट जाते हैं। कुछ लोगों की त्वचा इतनी रूखी होने लगती है कि स्किन में क्रेक्स भी नज़र आने लगते हैं , कई बार ड्राईनेस की वजह से गाल भी फटने लग जाते हैं। जिससे स्किन में गंदगी भरने लगती है जो दिखने में काफी खराब लगने लगती है। महिलाएं भी इस समस्या से परेशान रहती हैं। सर्दियों में फटे गाल और होंठ आपकी खूबसूरती में दाग लगा सकते हैं। कई बार तो ड्राई स्किन में दर्द भी होने लगता है। मॉइश्चराइजर और लोशन लगाने के बाद भी ये ठीक होने का नाम नहीं लेती। फटे गाल और होंठों को ठीक करने के लिए आप ये उपाय जरूर करें

फटे गाल और होंठों को ठीक करने के लिए नुस्खे

मलाई और हल्दी- 1 चम्मच मलाई और उसमें थोड़ी हल्दी मिला कर फेस पर लगाएं। इसे हाथों से गालों पर रब करें और थोड़ी देर के लिए ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। रोजाना रात में मलाई और हल्दी लगाने से चेहरा सॉफ्ट और ग्लोइंग बन जाएगा।

देसी घी –

अगर आपकी स्किन बहुत रूखी हैं तो देसी घी बहुत असरदार है। फटे गालों को हील करने के लिए आप देसी घी से मालिश कर लें। हाथों पर थोड़ा देसी घी लें और उसमें 2-3 बूंद शहद मिला कर इसे पूरे चेहरे पर लगाते हुए हल्की मसाज करें। आपके चेहरे पर रौनक आ जाएगी और फटी स्किन भी हील हो जाएगी।

शहद, हल्दी और ओट्स-

फटे गालों को ठीक करने के लिए आप शहद, हल्दी और ओट्स का इस्तेमाल करें। तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर लगाएं। स्क्रब की तरह हल्का रब करें और फिर 10-12 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। शहद फटी स्किन को ठीक करने में असरदार है। वहीं डेड स्किन हटाने और त्वचा को रिपेयर करने में मदद मिलती है।

केला और मलाई-

केला खाने और लगाने दोनों में फायदेमंद होता है। केले (Banana) को मैश कर लें और थोड़ी मलाई मिला लें। अब इसमें कुछ बूंदें नींबू का रस भी मिला लें। तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिला कर पैक बना लें और फिर उसे फेस पर लगा लें। 10 मिनट के बाद चेहरे को हल्के गर्म पानी से धो लें। इससे आपका फेस एकदम ग्लोइंग और स्मूद बन जाएगा।
Accherishteyयह भी पढ़ें:

 

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!