दसवीं के बाद सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं? जलद करे अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
आज के वर्तमान समय की बात करें तो युवाओं में सरकारी नौकरी का क्रेज सबसे ज्यादा है। आज का हमारा विषय है 10 वीं के बाद आप किन-किन सरकारी

पढ़ाई और नौकरी हर कोई करना चाहता है। इसलिये देश अलग-अलग तरह के स्नातक स्तर की सरकारी नौकरी और परीक्षाएं आयोजित की जाती है।
उसी के साथ आज हम आपको यह बताने जा रहे कि दसवी के बाद आप किन-किन सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है। वैसे तो विभिन्न सरकारी क्षेत्रों में 10वीं के बाद परीक्षा दे सकते हैं। हमारा देश बहुत सी नौकरियो का प्रदर्शन करता है। जैसे: रेलवे, डीफेन्स, एसएससी, PSU आदी। आगे चलते है और आपको एक-एक कर इन सारे पदो की जानकारी देते है।
1 PSU यानि पब्लिक सेक्टर यूनिट। अगर आपने दसवीं के बाद ITI या कोई डिप्लोमा कोर्स किया है तो PSU में निकलने वाली रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती होने के बाद अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के दौरान PSU कंपनियों के द्वारा प्रतिमाह Stipend के तौर पर कुछ वेतन भी प्रदान किया जाता है। इसके अंतर्गत कई सारे पद मौजूद होते है।
2 ग्रामीण डाक सेवक
यदि आप 10वीं के बाद डाक विभाग में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आप देश के विभिन्न डाक क्षेत्र के द्वारा निकलने वाली ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीण डाक सेवक एक तरह से पोस्टमास्टर या डाकिया के रूप में कार्य करता है। डाक विभाग के द्वारा प्रत्येक वर्ष ज़ोनवाइज ग्रामीण डाक सेवक के रिक्त पदों की भर्तियां निकाली जाती हैं। इसके अंतर्गत कई सारे पद होते है जैसे: GDS, Multitasking Staff (MTS), Postman , Branch postmaster, Assistant Branch Postmaster, Driver Post मौजूद है।
3 रेलवे
रेलवे हमारे देश के युवाओं को रोजगार देने वाला एक बहुत बड़ा पब्लिक सेक्टर है जिसमें लाखों की संख्या में कर्मचारी कार्य करते हैं। इसके अंतर्गत भी कई सारे पदो की भर्ती की जाती है। जैसे: ITI पोस्ट, Helper, Fitter, Cabin Man, Keyman, Porter, Shunter, Welder, Trackman, Switchman , Non-ITI Apprentice, constable इन सभी माध्यमो से आप इसमे भर्ती हो सकते है।
4 डीफेन्स
दोस्तों यदि आप रक्षा विभाग के अंतर्गत कार्य करने वाली भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल में 10 वीं के बाद अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आप कांस्टेबल, गार्डनर आदि पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। Multi-Tasking Staff -Director General Armed Forces Medical Services , ITBP Constable , BSF constable, CRPF constable, इच्छुक अभ्यर्थी इस परीक्षा के माध्यम से भर्ती हो सकते है।
तो दोस्तों यदि आप एक युवा हैं और सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी करते हैं तो आपके लिए हमारा यह आर्टिकल मददगार हो सकता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









