जल्द होगी 50 फीसदी महिलाओं सहित 6000 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति

इस दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें जानकारी दी और बताया कि जल्द ही 3000 महिलाओं समेत 6000 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति होने वाली है

उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा गुरुवार को महिला सुरक्षा पर टास्क फोर्स की 18वीं बैठक को आयोजित किया गया था और इसकी अध्यक्षता की गयी जहां उन्होंने सभी अपराध की आशंका वाले बिंदुओं (डॉक स्पॉट) पर हर समय पुलिस की मुस्तैदी और रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट जैसे इंतजाम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए है। वही इस दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें जानकारी दी कि और बताया कि जल्द ही 3000 महिलाओं समेत 6000 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति होने वाली है।

बता दें कि इस बैठक में उपराज्यपाल ने पुलिस की मौजूदगी हर तरफ बढ़ाने को जरूरी बताते हुए कहा कि ये अपराध कम करने में सहायता करेगा और लोगों को सुरक्षा का अहसास ज्यादा महसूस होगा। ऐसे में फास्ट ट्रैक कोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति पर उपराज्यपाल को इसके बारे में जानकारी दी कि इन न्यायालयों में 32 न्यायाधीशों की नियुक्ति जल्द होने वाली है।

साथ ही जब PWD ने न्यायालय कक्ष की कमी का मुद्दा भी उठाया गया तो LG ने न्यायालयों में बुनियादी ढांचे के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मामलों में देरी पर चिंता जताते हुए कहा कि इसे मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे। वही परियोजनाओं के जल्द पूरा होने के बाद महिला सुरक्षा के संबंध में न्यायिक प्रक्रियाएं भी तेज हो जाएगी। पीडब्ल्यूडी ने उपराज्यपाल को बताया कि न्यायालय कक्षों के निर्माण का मामला 2017-18 से दिल्ली सरकार के पास लंबित है।

हालाँकि, उपराज्यपाल द्वारा इस बैठक में बताया गया कि महिला सुरक्षा और अपराध रोकने के लिए पुलिस की संख्या व मौजूदगी बढ़ाने की जरूरत ज्यादा है और अपराध कम करने के लिए मानसिकता और महिलाओं के प्रति पुरुषों के बुनियादी दृष्टिकोण में बदलाव भी होना जरूरी है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: गाड़ियों के लिए फिर से बदला गया है नंबर प्लेट सिस्टम, लगाई जाएगी Toll Plate

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!