रेलवे में 1100 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्तियां, सैलरी 90000, ऐसे करे अप्लाई

उत्तर पूर्वी रेलवे एनईआर रेलवे भर्ती सेल की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी कर एक हजार से ज्यादा पदों पर अब भर्ती निकाली है।

देश में बहुत से लोग है जो सरकारी नौकरी कि तलाश में है। ऐसे में अगर आप भी ऐसी नौकरी कि तलाश में है तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आयी है जहां उत्तर पूर्वी रेलवे एनईआर रेलवे भर्ती सेल की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी कर एक हजार से ज्यादा पदों पर अब भर्ती निकाली है। जिसके लिए उम्मीदवार इनकी आधिकारिक साइट ner..nd.anra.lways.gov..n पर जाकर अब सीधा आवेदन कर सकते हैं। साथ ही ये अभियान अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए चलाया जा रहा है जिसके लिए अब आवेदन प्रोसेस बीते दिनों शुरू हो गई थी और इस अभियान के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 24 दिसंबर 2023 है।

बता दें कि नोटिफिकेशन के चलते इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे अपरेंटिस के कुल 1104 पदों को भरा जाएगा और इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास शैक्षिक योग्यता भी 10वीं पास और संबंधित ट्रेड/शाखा में IIT प्रमाणपत्र होना चाहिए जिसमे प्रतिशत 50 फीसदी रखा गया है।

वही इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु भी 15 साल तय की गई है, जबकि उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 24 वर्ष होनी जरूरी है और भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के ही उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में भी छूट प्रदान की जाएगी।

इस तरह करें अप्लाई

  • सबसे पहले आवेदन करने के लिए उम्मीदवार उत्तर पूर्वी रेलवे NER गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट ner. .nd.anra.lways.gov..n पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार इस साइट के होम पेज रेलवे गोरखपुर अपरेंटिस 2023 में भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद फिर उम्मीदवार सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  • ये करने के बाद उम्मीदवार भर्ती फॉर्म से संबंधित तैयार स्कैन दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • अब उम्मीदवार आवेदन पत्र को भी फिर से चेक करें और सबमिट कर दें।
  • आगे उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
  • अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का भी प्रिंट निकाल लें।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!