इस पद पर निकली CISF में बंपर भर्तियां! सैलरी 80000, ऐसे करे अप्लाई

साथ ही इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 वर्ष से लेकर 23 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है

देश में सभी को सरकारी नौकरी की तलाश है और इसी के बीच एक अच्छी खबर सामने आयी है जहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की ओर से एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसके चलते CISF में 200 से अधिक पद पर भर्ती की जाएगी। इस अभियान के लिए आवेदन प्रोसेस भी अब शुरू हो गई है और आवेदन करने के पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती अभियान के लिए सीधा इसकी आधिकारिक साइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2023 रखी गयी है।

वही नोटिफिकेशन के चलते इस भर्ती अभियान के जरिए मेधावी खिलाड़ी और महिलाओं के कुल 215 पद भरे ही जाएंगे। सात ही आवेदन करने वाले उम्मीदवार का खेल, खेल और एथलेटिक्स में राष्ट्रीय / राज्य / अंतर्राष्ट्रीय का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से उनकी 12वीं कक्षा पास होना भी जरूरी है।

साथ ही इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 वर्ष से लेकर 23 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है और इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भी सीधा आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जिसमे आवेदन करने वाले सामान्य, OBC और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना अनिवार्य होगा। जबकि आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थियों और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के ही अभ्यर्थियों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है और ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की ही सीधा मदद ले सकते हैं।

किस तरह करें आवेदन

  • सबसे पहले आपको अप्लाई करने के लिए CISF की आधिकारिक वेबसाइट sisfrectt.cisf.gov.in पर जाना होगा।
  • फिर आपको होमपेज पर उपलब्ध लॉगिन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज भी खुल जाएगा।
  • इसके बाद अब आपको अपना पंजीकरण करना होगा और लॉग इन डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
  • वही इसके बाद उम्मीदवार तय आवेदन शुल्क का भी भुगतान करेगा।
  • फिर आपको आवेदन पत्र सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आपको सीधा आवेदन पत्र को डाउनलोड करना होगा।
  • आखिर में आपको आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!