नशेड़ी आरोपी ने बेरहमी से भारतीय छात्र को उतारा मौत के घाट, जानें पूरी सुचना

जॉर्जिया राज्य के लिथोनिया शहर में एक नशेड़ी ने एक भारतीय छात्र के सिर पर करीबन 50 बार हथौड़े से वार किया और उसे मौत के घाट

जॉर्जिया राज्य के लिथोनिया शहर में एक नशेड़ी ने एक भारतीय छात्र के सिर पर करीबन 50 बार हथौड़े से वार किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके पश्चात जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंची तो वह लाश के ऊपर खड़ा था। फिलहाल भारतीय छात्र के परिवार को सुचना दी गयी जिसके पश्चात उसके परिवार में शोक की लहर है।

पीटीआई, न्यूयॉर्क। हाल ही में अमेरिका में एमबीए की डिग्री हासिल करने वाले 25 साल के भारतीय छात्र को जॉर्जिया राज्य के लिथोनिया शहर में एक बेघर नशेड़ी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी को क्रूरता करते हुए देखा जा रहा है।

सहायता करने वाले की हत्या

कैमरे में साफ दिख रहा है कि हमलावर जूलियन फॉकनर ने विवेक सैनी के सिर पर हथौड़े से लगभग 50 बार बेरहमी से वार किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विवेक सैनी पिछले कुछ दिनों से हमलावर की सहायता कर रहा था, उसे आवश्यकता का सारा सामान दे रहा था। यहां तक कि विवेक सैनी ने आरोपी पर दया दिखाते हुए उसे चिप्स, कोक, पानी और यहां तक कि गर्मी के लिए एक जैकेट भी दी थी।

शव पर खड़ा था आरोपी

विवेक सैनी पर 16 जनवरी को घर जाते वक्त हमला किया, जब उन्होंने सुरक्षा की चिंता करते हुए फॉकनर से प्रस्थान करने या पुलिस हस्तक्षेप का सामना करने का अनुरोध किया था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने फॉकनर को सैनी के निर्जीव शरीर के ऊपर खड़ा पाया। युवा छात्र, जो दो वर्ष पूर्व बीटेक पूरा करने के बाद अमेरिका चला गया था, उसने हाल ही में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की थी।

परिवार में शोक की लहर

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, फिलहाल, हरियाणा में सैनी का परिवार अपने होनहार बेटे के निधन से शोक में डूबा हुआ है। उसके परिजनों ने बताया कि उसे एक बेहतर जॉब मिलने वाली थी। उनके माता-पिता, गुरजीत सिंह और ललिता सैनी शॉक में हैं और फिलहाल इस दुखद घटना पर चर्चा करने में समर्थ नहीं हैं।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!