DSSSB Jobs: ऑफिसर पद पर निकली भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन
DSSSB ने सेक्शन ऑफिसर, हॉर्टिकल्चर के पद पर भर्ती निकाली है. वह कैंडिडेट्स जो इन पद पर आवेदन करने में इच्छुक हों, वह एप्लीकेशन
DSSSB ने सेक्शन ऑफिसर, हॉर्टिकल्चर के पद पर भर्ती निकाली है. वह कैंडिडेट्स जो इन पद पर आवेदन करने में इच्छुक हों, वह एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने पर फॉर्म भर सकते हैं. अभी सिर्फ इन भर्तियों का नोटिस जारी हुआ है. नोटिस में दी जानकारी के अनुसार डीएसएसएसबी के सेक्शन ऑफिसर पद पर आवेदन 9 जनवरी 2024 से शुरू होंगे. इन पद पर भर्ती की लास्ट डेट है 7 फरवरी 2024. इस तिथि के पहले बताए गए प्रारूप में फॉर्म को भर दें.
इस वेबसाइट से करना होगा आवेदन
DSSSB के इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन किया जाएगा। ऐसा करने के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता dsssb.delhi.gov.in है। यहीं से आप सारी जानकारी भी पता कर सकते हैं और अप्लाई करे।
वैकेंसी डिटेल
इस रिक्रूटमेंट द्वारा कुल 108 सेक्शन ऑफिसर, हॉर्टिकल्चर के पद पर भर्ती की जाएगी. इनमें से 89 पद म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन दिल्ली और 19 भर्ती नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल के हैं. इन पद पर आवेदन 9 जनवरी से होंगे और फॉर्म आखिरी तिथि 7 फरवरी 2024 है. इस डेट को 11.59 बजे तक फॉर्म भरा जाएगा.
कौन कर सकता है अप्लाई
आवेदन के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट के पास एग्रीकल्चर या साइंस में किसी यूनिवर्सिटी से डिग्री होनी चाहिए . जिसके साथ जुडी हुई फील्ड में एक्सपीरियंस होना चाहिए. एज लिमिट 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए.
कैसे होगा सेलेक्शन, कितना लगेगा शुल्क
इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 100 रुपये का भुगतान देना होगा. महिला कैंडिडेट्स, SC, ST, PH और एक्स-सर्विसमैन को किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा. सेलेक्शन के लिए दो चरण की परीक्षा देनी पड़ेगी, उसके बाद चयन होगा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









