Exciting 2023 Assam Rifles Recruitment: ग्रुप B और C रिक्तियों की प्रतीक्षा! रैली चयन प्रक्रिया

Assam Rifles Recruitment 2023 असम राइफल्स की ओर से टेक्नीशियन एवं ट्रेड्समैन के पदों को भरने के लिए रैली भर्ती की घोषणा की गयी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है जो 19 नवंबर 2023 तक जारी रहेगी। जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में एप्लीकेशन फॉर्म भरेंगे वे 18 दिसंबर 2023 से शुरू हो रही रैली भर्ती में शामिल हो सकेंगे।

Assam Rifles Recruitment 2023: सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। असम राइफल्स की ओर से ग्रुप B और ग्रुप C के अंतर्गत टेक्नीशियन एवं ट्रेड्समैन के पदों को भरने के लिए लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस भर्ती के लिए योग्यता रखने वाले उम्मीदवार असम राइफल्स की ऑफिशियल वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2023 तय की गयी है।

आवेदन पत्र भरने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। ग्रुप बी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये और ग्रुप सी पदों पर आवेदन करने के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा।

Assam Rifles Bharti 2023: योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं/ 12वीं/ आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।

रैली भर्ती के माध्यम से होगा चरण

इस भर्ती के लिए रैली भर्ती का आयोजन किया जायेगा। भर्ती में केवल वे ही उम्मीदवार भाग ले सकेंगे जो तय तिथि में ऑनलाइन आवेदन करेंगे। रैली भर्ती यानी की पीईटी/ पीएसटी का आयोजन 18 दिसंबर से शुरू किया जाएगा। जो उम्मीदवार रैली भर्ती में सफलता प्राप्त करेंगे उनको कौशल परीक्षण/ चिकित्सा परीक्षण/ दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जायेगा।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!