Govt Jobs: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका
Government Jobs After 12th: अगर आपका भी सपना है कि आप सरकारी नौकरी करें तो आप लोगों के लिए एक अच्छी खबर है.

Government Jobs After 12th: अगर आपका भी सपना है कि आप सरकारी नौकरी करें तो आप लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल उत्तर प्रदेश में कई सरकारी पदों पर भर्ती निकाली गई है. परियोजनाओं के संचालन के लिए यूपी आंगनवाड़ी में कार्यकर्ताओं की भर्ती निकली है. उत्तर प्रदेश के जनपदों में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत भर्ती निकाली गई है. अगर आप भी महिला है और आपने 12वीं तक पढ़ाई की है तो आप इस नौकरी को अपने नाम कर सकती हैं.
यूपी आगंनवाड़ी भर्ती के तहत जिन महिलाओं ने 12वीं पास की हुई है उनके लिए जिलेवार फॉर्म निकाले गए है बता दें कि जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की तरफ से ये भर्ती निकाली गई है. आपको जानकर खुशी होगी कि उत्तर प्रदेश की आंगनवाड़ी में बिना लिखित परीक्षा के सिर्फ आवेदन के बाद भर्ती हो सकती है. विभाग की तरफ से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी औऱ उस आधार पर भर्ती की जाएगी. चलिए अब आपको बताते है कि इन पदों के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?
कौन कर सकता है आवेदन?
- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से जिन उम्मीदवारों ने 12वीं पास की है वो आवेदन कर सकते हैं.
- उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 35 साल होनी चाहिए, जन्मतिथी की गणना 1 जनवरी 2026 तक की जाएगी.
- आवेदन के लिए 10वीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज़ जरूर होने चाहिए.
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं.
- होमपेज पर आपको लेटेस्ट वैकेंसी का नोटिफिकेशन दिखाई देगा
- आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के विज्ञापन में आपको रजिस्ट्रेशन का लिंक शो होगा उस पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपको अपनी डिटेल्स भर देनी है जैसे कि नाम, पता, मोबाईल नंबर सहित सभी जानकारी
- आवेदन पत्र में सारी जानकारी भरने के बाद अच्छ से चैक कर लें कोई गलती तो नही हुई.
- अब डॉक्यूमेंट को सबमिट करें और पासपोर्ट साइज फोटो व सिग्नेचर को अपलोड करें.
- इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को जमा करें और प्रिंट आउट निकाल लें.
आवेदन पत्र भर देने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. इस आंगनवाड़ी वैकेंसी के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी होगी. आप ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर मेरिट लिस्ट को चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Delhi-Dehradun Expressway: 2.5 घंटे में सफर, जरूरी बातें जानें









