IAF Recruitment 2022: इंडियन एयरफोर्स में नौकरी के लिए निकली वैकेंसी, ऐसे करे अप्लाई

इंडियन एयरफोर्स (IAF) अग्निवीरवायु के पद के लिए 07 नवंबर 2022 को इंटेक 01/2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी

इंडियन एयरफोर्स (IAF) अग्निवीरवायु के पद के लिए 07 नवंबर 2022 को इंटेक 01/2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि पुरुष और महिला उम्मीदवार 23 नवंबर 2022 तक या उससे पहले इसकी वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

भारतीय वायू सेना में भर्ती में रूचि रखने वाले उम्मीदवारों को COBSE सदस्य के रूप में लिस्टेड शिक्षा बोर्ड से गणित में भौतिकी में और अंग्रेजी के साथ-साथ 12वीं पास होना चाहिए। कुल मिलकर 50 प्रतिशत अंग्रेजी में, 50 प्रतिशत इंजीन्यरिंग में साथ ही 3 साल का डिप्लोमा कोर्स या गैर-व्यावसायिक विषय के साथ-साथ दो साल का वोकेशनल कोर्स जिसमें करीब 50 प्रतिशत नंबर हो और अंग्रेजी में 50 नंबर होने चाहिए।

इसी के साथ 12वीं पास 50 प्रतिशत नम्बरों के साथ और अंग्रेजी में 50 फीसदी नम्बरों के साथ आवेदन कर सकते है जानकरी के मुताबिक चयन एक ऑनलाइन टेस्ट फेज-1 और फेज-2 की परीक्षा के आधार पर किया जायेगा और इसके लिए योग्य उम्मीदवारों को उनकी ईमेल-आईडी पर टेस्ट के फेज-1 के लिए प्रोविजनल एडमिट कार्ड भेजे जायेंगे।

चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक लिस्ट बनाई जाएगी और इसे 31 मई 2023 को सभी एएससी और वेब पोर्टल https://agnipathvayu.cdac.in पर प्रदर्शित किया जायेगा। इस योजना के तहत एनरोल अग्निवीरवायु को 30,000 रुपए महीने का पैकेज दिया जायेगा। बता दें कि उमीदवार https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते है और उन्हें परीक्षा शुल्क के रूप में 250 रुपए देने होंगे। नोटिफिकेशन चेक करने का डायरेक्ट लिंक https://agnipathvayu.cdac.in/AV/img/upcoming/AGNIVEER_VAYU_01-2023.pdf है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: सीबीआई अफसर बनकर करते थे ठगी, ईरानी नागरिकों सहित छह गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!