IB Recruitment: इंटेलीजेंस ब्यूरो के पद पर निकली बम्पर भर्ती, 1.42 लाख सैलरी
गृह मंत्रालय ने IB के पद पर बंपर भर्ती निकाली है. वह कैंडिडेट्स जो इस पद के लिए इच्छुक है, वह एप्लीकेशन लिंक एक्टिव हो जाने के बाद

गृह मंत्रालय ने IB के पद पर बंपर भर्ती निकाली है. वह कैंडिडेट्स जो इस पद के लिए इच्छुक है, वह एप्लीकेशन लिंक एक्टिव हो जाने के बाद बताए हुए प्रारूप में फॉर्म को भर दें. मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स द्वारा निकाले गए IB के पदों के लिए सिर्फ ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है. आइये जानते हैं इस से जुड़ी सभी डिटेल.
इस वेबसाइट से करें अप्लाई
IB की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव द्वारा असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर ग्रेड – II एग्जीक्यूटिव के 995 पद पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए आपको MHA की वेबसाइट पर जाना होगा, mha.gov.in. यहीं से डिटेल और अपडेट भी पता कर सकते हैं.
नोट करें जरूरी तारीखें
इन भर्तियों के बारे में इंप्लॉयमेंट न्यूजपेपर में सुचना दी. इसके अनुसार आईबी के एसीआईसीओ पद पर आवेदन शुरू 25 नवंबर से और अप्लाई की लास्ट डेट 15 दिसंबर 2023. परीक्षा तारीख अभी तक जारी नहीं हुई है.
गा.
कितनी मिलेगी सैलरी
इन पद पर भर्ती होने पर आपको बेसिक पे 44,900 रुपये दिया जाएगा और अधिकतम माह के 1,42,400 रुपये तक कैंडिडेट्स को देंगे. साथ ही उन्हें डीए, एसएसए, एचआरए, टीए जैसी तमाम सहूलियत मिलेंगी.
शुल्क कितना लगेगा
आवेदन के लिए कैंडिडेट्स को 450 रुपये शुल्क भरना होगा. जबकि मेल कैंडिडेट्स, यूआर, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के लिए शुल्क 550 रुपये का शुल्क देना होगा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









