India Post GDS Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए 28,740 पदों पर भर्ती

पोस्ट ऑफिस में GDS के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती के अंतर्गत देशभर के अलग-अलग राज्यों में कुल 28,740 पद भरे जाएंगे।

Post Office GDS Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस में ग्राम डाक सेवक (GDS) के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती के अंतर्गत देशभर के अलग-अलग राज्यों में कुल 28,740 पद भरे जाएंगे।

सबसे खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए सिर्फ 10वीं पास होना ही काफी है और कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा।जानकारी के अनुसार ये भर्तियां भारत के कई राज्यों में अलग-अलग संख्या में निकाली गई हैं। जो भी उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते है वो पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चलिए अब आपको बताते है कि किस राज्य में कितनी वैकेंसी है और आवेदन की पूरी प्रक्रिया आखिर क्या है।

10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका

Post Office GDS Recruitment 2026: पोस्ट ऑफिस द्वारा ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) पदों पर भर्ती निकाली गई है। अगर आप इसमें आवेदन करना चाहते है तो आपको 10वीं पास  होना जरूरी है। आपको ये जानकर खुशी होगी कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगी। उम्मीदवारों की 10वीं कक्षा की मार्कशीट में मिले अंकों के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा, उन्हें नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

जरूरी योग्यता क्या होनी चाहिए

Post Office GDS Recruitment 2026: इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं कक्षा में गणित और अंग्रेजी के साथ-साथ स्थानीय भाषा भी पढ़ी होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार को साइकिल चलाना जरूर आना चाहिए और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना भी जरूरी है। इन सभी योग्यताओं को पूरा करने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

राज्यवार वैकेंसी डिटेल

पोस्ट ऑफिस GDS भर्ती के तहत अलग-अलग राज्यों में पदों की संख्या इस प्रकार है—

  • महाराष्ट्र – 3,553
  • उत्तर प्रदेश – 3,169
  • गुजरात – 1,830
  • हिमाचल प्रदेश – 520
  • हरियाणा – 270
  • आंध्र प्रदेश – 1,060
  • असम – 639
  • दिल्ली – 42
  • बिहार – 1,347
  • छत्तीसगढ़ – 1,155
  • उत्तराखंड – 445
  • पश्चिम बंगाल – 2,982
  • जम्मू और कश्मीर – 267
  • झारखंड – 908
  • कर्नाटक – 1,023
  • केरल – 1,691
  • मध्य प्रदेश – 2,120
  • उत्तर-पूर्वी राज्य – 1,014
  • ओडिशा – 1,191
  • पंजाब – 262
  • राजस्थान – 634
  • तमिलनाडु – 2,009
  • तेलंगाना – 609

GDS भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

पोस्ट ऑफिस GDS भर्ती के लिए  आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा 40 साल तय की गई है। सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट भी दी जाएगी।

आवेदन की तारीखें

Post Office GDS Recruitment 2026: पोस्ट ऑफिस GDS भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।

  • आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026
  • आखिरी तारीख: 14 फरवरी 2026
  • पहली मेरिट लिस्ट: 28 फरवरी 2026 (संभावित)

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

GDS भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  • आवेदन शुरू होते ही वेबसाइट पर Apply लिंक एक्टिव हो जाएगा।
  • होमपेज पर दिए गए Apply लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी जानकारी भरकर आवेदन फीस जमा करें।
  • फॉर्म सब्मिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट संभाल कर रखें।

ये भी पढ़ें: TATA का बड़ा फैसला: वर्क फ्रॉम होम पर रोक, ऑफिस आना जरूरी

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!