Indian Navy में निकली इन पदों के लिए 362 वैकेंसी! 10वीं पास होना अनिवार्य
अब इन पदों के लिए इच्छुक युवा नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट indiannavy.nic.in पर सीधा जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है

देश में बहुत से लोग है जो सरकारी नौकरी की तलाश में है और अब उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आयी है जहां आपको बता दें कि भारतीय नौसेना द्वारा ट्रेड्समैन मेट के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है और इन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कल से हो जाएगी।
जिसके चलते अब इन पदों के लिए इच्छुक युवा नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट indiannavy.nic.in पर सीधा जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसी के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू होने वाली है जो अगले महीने 25 सितंबर 2023 तक चलेगी।
बता दें की अभी इंडियन नेवी में कुल 362 ट्रेड्समैन मेट पदों पर नियुक्तियां निकाली गयी है और इसमें अनारक्षित कैटेगरी के कुल 151 पद, OBC के 97 पद, EWS के 35 पद, SC के 26 पद और ST के कुल 26 पद शामिल किए जा चुके हैं। ऐसे में नोटिफिकेशन में भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु इसमें 18 साल और लेकर अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित हुई है।
साथ ही इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है और किसी मान्यता प्राप्त ITI से संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट होना भी बहुत जरूरी है। हालाँकि, अब बात करे चयन की तो इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से होकर ही गुजरना होगा और इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










