इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली बंपर भर्ती, कल आवेदन की आखिरी तिथि

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 348 पदों पर भर्ती शुरू

IPPB Apply Online: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 348 पदों पर भर्ती शुरू हुई है. इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तिथि कल, 29 अक्टूबर 2025 तय की गई है. जिससे यदि आप इस सुनहरे अवसर का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो बिना देर किए उसी वक्त आवेदन शुरू कर लें. इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. आवेदन के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट 13 नवंबर 2025 तक निकाला जाएगा.

ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) पास होना जरुरी है. यानी चाहे आपने आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में ग्रेजुएशन की हो आप आवेदन कर सकते हैं.

उम्र की बात की जाये तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और ज्यादा उम्र 35 साल होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 के मुताबिक की जाएगी. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के मुताबिक आयु में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में ₹750 का देना होगा. यह शुल्क आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन द्वारा आसानी से जमा कर सकते हैं.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के जरिए द्वारा कुल 348 रिक्त पदों को इसमें भरा जाएगा. सभी नियुक्तियां पुरे देश के 22 अलग-अलग जिलों में होगी. यह भर्ती ग्रामीण डाक सेवक के पदों के लिए है, जो इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सेवाओं को गांवों और कस्बों तक लेकर जाने का काम करेंगे.

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर चयन उम्मीदवारों की ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा. हालांकि, अगर आवेदकों की संख्या बहुत ज्यादा हो जाती है, तो बैंक ऑनलाइन परीक्षा (Online Test) भी आयोजित कर सकता है.

चयनित उम्मीदवारों को 30,000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा, बैंक के नियमों के मुताबिक बाकि भत्ते और सहूलियत भी दी जाएंगी.

आवेदन करने का तरीका

1. आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsonline.ibps.in/ippblaug25/ पर जाएं.

2. होमपेज पर “Click here for New Registration” पर क्लिक करें.

3. मांगी गई सभी जानकारी भरें.

4.फिर लॉगिन क्रेडेंशियल से लॉगिन करें और बाकी जरूरी जानकारी भरें.

5. अपनी पासपोर्ट साइज फोटो तथा हस्ताक्षर को अपलोड करें.

6. कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें.

7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!