ITBP Recruitment 2022: इस पद के लिए निकली भर्ती, फ्री में करें आवेदन!

जितने भी लोग सरकारी नौकरी पाने की तलाश में हैं उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल आईटीबीपी (ITBP) के इस भर्ती अभियान में......

जितने भी लोग सरकारी नौकरी पाने की तलाश में हैं उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल आईटीबीपी (ITBP) के इस भर्ती अभियान में कुल 24 पदों पर काबिल अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा. यह वैकेंसी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (फार्मासिस्ट) की पोस्ट के लिए है.

आईटीबीपी भर्ती के लिए आयु सीमा 

एएसआई पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए, वहीं अधिकतम आयु की बात करें तो उसे 28 साल रखा गया है.

शैक्षिक योग्यता कितनी चाहिए

बात करें इस पद की तो इसकेे लिए आवेदनकर्ता को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बॉयोलॉजी से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है. साथ ही अभ्यर्थियों के पास राज्य सरकार या केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त सस्थान से फार्मेसी में डिप्लोपा भी जरूरी है.

भर्ती के लिए कितनी चुकानी होगी फीस

आपको बता दें कि अनारक्षित ओबीसी और ईडब्लयूएक पुरूष कैंडिडेट्स के लिए 100 रूपये फीस निर्धारित की गई है, वही बात करें एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन और महिला आवेदनकर्ताओं की तो इनके लिए कोई फीस नहीं है. 

आईटीबीपी के इस पद पर नौकरी पाने के बार उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी आप ये सोच रहे होंगे तो बताते चलें कि पे लेवल-5 के तहत 29,200 रूपये से 92,300 रूपये तक सैलरी दी जाएगी. इसके साथ ही डीए, एचआरए, ट्रांसपोर्ट भत्ते के साथ अन्य भत्तों का फायदा भी मिलेगा.

Aadhya technology

ये भी पढ़ें: WhatsApp के जरिए निजी चैट और वीडियो पर रखी जा रही है नजर!

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!