JIPMER 2023 भर्ती: ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए 16 नवंबर तक आवेदन करें!

JIPMER Group A B C Recruitment 2023 जारी सूचना के अनुसार कुल 97 पदों में ग्रुप A के 31 और बी के 61 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं ग्रुप के सी के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए परीक्षा का आयोजन 2 दिसंबर 2023 को किया जाएगा। एग्जाम के लिए हॉल टिकट 24 नवंबर 2023 को जारी किए जाएंगे।

JIPMER Group A B C Recruitment 2023: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (Jawaharlal Institute of Postgraduate Medical Education and Research) ने ग्रुप ए, बी और सी पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 97 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार JIPMER की आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर ऑनलाइन नोटिफिकेशन की जांच करने के बाद अप्लाई कर सकते हैं।

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें आधिकारिक सूचना 

दिसंबर में होगी परीक्षा 

जारी सूचना के अनुसार, कुल 97 पदों में ग्रुप A के 31 और बी के 61 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं, ग्रुप के सी के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए परीक्षा का आयोजन 2 दिसंबर, 2023 को किया जाएगा। एग्जाम के लिए हॉल टिकट 24 नवंबर, 2023 को जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को एक सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और उसके बाद ही आवेदन करें, क्योंकि पात्रता मानदंड के नियमानुसार अप्लाई नहीं करने वाले कैंडिडेट्स को रिजेक्ट कर दिया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

JIPMER Group A, B & C Recruitment 2023: ये देनी होगी फीस

इन पदों पर आवेदन करने वाले यूआर/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1500 रुपये फीस और ट्रांसजेक्शन चार्ज देना होगा। इसके अलावा, ओबीसी कैटेगिरी को 1500 रुपये फीस और ट्रांसजेक्शन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 1200 ट्रांसजेक्शन फीस देनी होगी। इसके अलावा, इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकरी के लिए उम्मीदवारों को JIPMER की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!