भारतीय सेना में निकली इन पदों के लिए नौकरी, सैलरी 81100 रुपये, ऐसे करे अप्लाई
इसके बारे में भारतीय सेना भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना में उल्लेख किया गया है जहां दिए गए पदों के लिए कुल संख्या अभी के लिए तीन हैं

देश में बहुत से लोग है जो बेरोजगार है और सरकारी नौकरी कि तलाश में है। ऐसे में अब उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आयी है जहां भारतीय सेना स्टेनोग्राफर ग्रेड- II, लोअर डिवीजन क्लर्क और मैसेंजर के पदों के लिए भर्ती भारतीय राष्ट्रीयता के पात्र उम्मीदवारों के द्वारा निकाली गयी है और इसके लिए आवेदन आमंत्रित कर रही है।
बता दें कि इसके बारे में भारतीय सेना भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना में उल्लेख किया गया है जहां दिए गए पदों के लिए कुल संख्या अभी के लिए तीन हैं और इस अधिसूचना के मुताबिक चयनित उम्मीदवारों को 81100 रुपये महीना तक सैलरी भी मिलेगी। साथ ही इन पदों के लिए कैंडिडेट की आयु कम से कम 18 साल होनी चाजरूरी है और वहीं अधिकतम आयु सीमा 25 साल रखी गई है।
देखा जाए तो उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, फिजिकल/ स्किल/ प्रैक्टिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा और उसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सभी डिटेल कॉल लेटर के माध्यम से सूचित किए जाएंगे। ऐसे में पात्र उम्मीदवार आवेदन पत्र को भर सकते हैं और अपने विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र को डाक द्वारा इस पते पर भेजना होगा।
ये है पदों के लिए सैलरी
स्टेनोग्राफर ग्रेड II के पद पर लेवल 4 के मुताबिक 25,500 से लेकर 81,100 रुपये महीना सैलरी मिलेगी। उसके बाद लोवर डिवीज़न क्लर्क के पद के लिए लेवल 2 के मुताबिक 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये महीना सैलरी मिलेगी और आखिर में मैसेंजर पद के लिए 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी।
ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण










