Jobs 2023: फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर बम्पर भर्ती, ऐसे करे आवेदन
फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर आप नौकरी करना के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. कर्नाटक फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने एक नोटिफिकेशन

फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर आप नौकरी करना के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. कर्नाटक फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके मुताबिक राज्य में बंपर पदों पर भर्ती हो रही है. इस अभियान में सभी इच्छुक लोग आधिकारिक साइट aranya.gov.in पर इसका आवेदन कर सकते है. आवेदन शुरु हो गए है. जबकि आवेदन करने की लास्ट डेट 30 दिसंबर 2023 है. अप्लाई की लास्ट डेट पूरी होने के बाद सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा.
इस अभियान द्वारा राज्य में फॉरेस्ट गार्ड के 540 पदों पर भर्ती होगी. आवेदन करने वाले सभी उमीदवारो का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं/ ITI/ PUC/ में डिप्लोमा करना जरूरी है.
उम्र सीमा
अधिसूचना के मुताबिक, इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की कम से कम 18 वर्ष उम्र तय हुई है. आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 27 साल तय की गई है.
इतना देना होगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती अभियान के लिए अप्लाई करने के लिए सभी उम्मीदवारों को आवेदन भुगतान करना होगा. जनरल वर्ग के सभी पुरुष उम्मीदवारों को शुल्क में 200 रुपये का भुगतान होगा. वैसे तो जनरल वर्ग की महिला के लिए 100 रुपये का भुगतान होगा. साथ ही एससी/ एसटी पुरुष अभ्यर्थियों को 100 और एससी/एसटी महिला को 50 का शुल्क देना होगा.
किस तरह करें आवेदन
स्टेप 1: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पहले पंजीकरण कर लें.
स्टेप 4: मांगी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
स्टेप 5: आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
स्टेप 6: एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर दें.
स्टेप 7: आवेदन पत्र को डाउनलोड करें.
स्टेप 8: आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









