Jobs 2024: इंजीनियरिंग की है तो इन नौकरियों के लिए करें अप्लाई, इतनी मिलेगी सैलरी
नौकरी तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहद ही अच्छा मौका सामने आया है। बता दें ये पद मध्य प्रदेश बिल्डिंग डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड
नौकरी तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहद ही अच्छा मौका सामने आया है। बता दें ये पद मध्य प्रदेश बिल्डिंग डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की और से निकाले गए हैं. जिसके तहत कुल 55 पदों पर सभी योग्य कैंडिडेट्स का चयन होगा. इनकी पूरी डिटेल यहां पर शेयर हो रही है.
ये भर्ती असिस्टेंट मैनेजर की हैं. इस भर्ती प्रक्रिया से असिस्टेंट मैनेजर टेक्निकल तथा इलेक्ट्रिकल के 55 पदों पर भर्ती की जाएगी. आवेदन सिर्फ ऑनलाइन हो सकता है.
इन पदों पर आवेदन के लिए सभी कैंडिडेट्स को एमपीबीडीसी की mpbdc.mp.gov.in पर जाना होगा. यहां से डिटेल भी पता कर सकते हैं.
इन सभी पदों पर आवेदन 30 मार्च से शुरू हो गए हैं तथा अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2024 है. 40 पद असिस्टेंट मैनेजर टेक्निकल के हैं तथा 15 पद असिस्टेंट मैनेजर इलेक्ट्रिकल के रखे गए है.
अप्लाई करने के लिए आवश्यक है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता यूनिवर्सिटी से बीई और बीटेक में से कोई की डिग्री प्राप्त की हो. साथ ही उसका गेट परीक्षा के पास होना भी आवश्यक है.
इसी के स्कोर के आधार पर नियुक्ति होगी, परीक्षा आयोजित नहीं होगी. एज लिमिट 21 से 35 वर्ष तय हुई है. चयनित कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट 5 जून के दिन जारी होगी.
प्रोबेशन पीरियड में सैलरी 42,700 रुपये महीना रहेगी. दो वर्ष के प्रोबेशन पीरियड के पूरे होने पर सैलरी महीने के 42,700 रुपये से लेकर 1,35,100 रुपये तक दिए जाएंगे.









