आखिरी मौका! RITES 2023 में विभिन्न पदों के लिए अभी आवेदन करें – तत्काल पंजीकरण आवश्यक है
RITES Recruitment 2023 रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज की ओर से विभिन्न पदों के अंतर्गत 91 पदों पर नियुक्तियों के लिए भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी कल यानी 17 अक्टूबर तक खुद को ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार 20 अक्टूबर 2023 तक निर्धारित पते पर इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

RITES Recruitment 2023: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज (RITES) की ओर से सुपरवाइजर कम कंस्ट्रक्शन मैनेजर, ड्राफ्ट्समैन, क्वालिटी एश्योरेंस एवं कंट्रोल इंजीनियर और फील्ड क्वालिटी कंट्रोल इंजीनियर के पदों पर भर्ती हो रही है। इस भर्ती के लिए राइट्स की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2023 निर्धारित है।
ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने अभी तक इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन नहीं किया है और फॉर्म भरना चाहते हैं वे तुरंत ही राइट्स की ऑफिशियल वेबसाइट recruit.rites.com पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
RITES Recruitment 2023: इन डेट्स में होने हैं इंटरव्यू
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसके लिए अभ्यर्थी पहले राइट्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पहले खुद को रजिस्टर कर लें। इसके बाद उस फॉर्म को निकालकर और सभी मांगे गए दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थी खुद को 17 अक्टूबर तक रजिस्टर कर सकते हैं और 20 अक्टूबर 2023 तक निर्धारित पते पर इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
इस भर्ती में चयन के लिए साक्षात्कार के लिए 90 प्रतिशत वेटेज निर्धारित किया गया है और 10 प्रतिशत वेटेज कार्य करने के अनुभव के लिए तय किया गया है। कार्यानुभव और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी।
RITES Limited Various Vacancy 2023: 91 पदों पर होनी है नियुक्ति
इस भर्ती के माध्यम से कुल 91 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसमें से फील्ड क्वालिटी कंट्रोल इंजीनियर के लिए 71 पद, ड्राफ्ट्समैन के लिए 13 पद, सुपरवाइजर कम कंस्ट्रक्शन मैनेजर के लिए 5 पद और क्वालिटी एश्योरेंस एवं कंट्रोल इंजीनियर के लिए 2 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









